{"_id":"5abb8d8c4f1c1b314e8b4c37","slug":"kerala-assembly-passed-bill-of-hike-salaries-of-ministers-and-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विधानसभा में मंत्रियों, विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का विधेयक पारित, अप्रैल से होगा लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल विधानसभा में मंत्रियों, विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का विधेयक पारित, अप्रैल से होगा लागू
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kerala Assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रियों, विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता और मुख्य सचेतक के वेतन एवं भत्तों में बढ़ोतरी संबंधी एक विधेयक केरल विधानसभा में पारित हो गया। यह विधेयक आगामी एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस विधेयक से गणमान्यों के वेतन तथा भत्तों में करीब दोगुना वृद्धि होगी। मंत्रियों और अन्य के वेतन व भत्ते 55 हजार से बढ़कर 90,500 रुपये हो जाएंगे जबकि विधायकों के वेतन-भत्ते 39,500 से बढ़कर 70 हजार रुपये हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस विधेयक को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जे. एम. जेम्स आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन व भत्तों में बदलाव के लिए लाया गया है। इससे पहले वर्ष 2012 में गणमान्यों के वेतन तथा भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन