{"_id":"6042aa481c44045aca109581","slug":"kerala-assembly-election-seat-sharing-in-udf-may-be-finalized-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विधानसभा चुनाव : यूडीएफ में सीट बंटवारे पर आज लग सकती है अंतिम मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल विधानसभा चुनाव : यूडीएफ में सीट बंटवारे पर आज लग सकती है अंतिम मुहर
Sat, 06 Mar 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
Ramesh chennithala
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने शुक्रवार को कहा कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर शनिवार तक अंतिम फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत प्रगति पर है और इसे आज (शनिवार) तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
चेन्नीथला ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची के लिए स्क्रीनिंग कमेटी दिल्ली जाकर केंद्रीय चुनाव समिति से मुलाकात करेगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में इंडियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और कई अन्य छोटे दल शामिल हैं। यूडीएफ में शामिल दल राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड से कई पार्टी नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वायनाड में अटूट है। दो निचले स्तर के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था। इनमें से एक वापस आ गया है।
विज्ञापन
एक आईएनटीयूसी का प्रदेश सचिव जबकि दूसरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी। चुनाव से ठीक पहले पिछले चार दिनों में चार नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इन लोगों ने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति नेतृत्व पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।