{"_id":"6050990895ca5161db2bcfdd","slug":"kerala-assembly-election-former-chief-minister-oommen-chandy-leader-of-opposition-chennithala-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, विपक्ष के नेता चेन्नीथला ने नामांकन भरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, विपक्ष के नेता चेन्नीथला ने नामांकन भरा
Tue, 16 Mar 2021 05:09 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, कोट्टायम/अलप्पुझा।
पीटीआई, कोट्टायम/अलप्पुझा।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
केरल चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : twitter
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने मंगलवार को अपने नामांकन दाखिल किया। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है। कोट्टायम जिले के पुथुप्पल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे चांडी ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे पम्बदी ब्लॉक कार्यालय में पर्चा भरा।
विज्ञापन
वहीं अलप्पुझा के हरिपद सीट से चुनाव लड़ रहे चेन्नीथला ने अपराह्न 12:10 पर नामांकन भरा। सितंबर, 2020 में 77 वर्षीय चांडी ने राज्य विधानसभा सदस्य के रूप में अपने 50 साल पूरे किए। चांडी पिछले 11 बार से पुथुपल्ली सीट से विजेता रहे हैं। हालांकि, पुथुपल्ली एक समय में वामपंथी दलों का गढ़ हुआ करता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मीडिया में यह खबर आने के बाद कि चांडी राज्य में भाजपा की इकलौती सीट तिरुवनंतपुरम के नेमोम से अपना नामांकन भर सकते हैं, उनके अपने विधानसभा क्षेत्र पुथुपल्ली में समर्थकों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
वह अपनी बार 1970 में 27 साल की उम्र में विधानसभा सदस्य चुने गए थे। माकपा ने युवा नेता जैक सी. थॉमस को चांडी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने एन. हरि को अपना उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि, हरिपद कांग्रेस का गढ़ नहीं है, लेकिन 64 वर्षीय चेन्नीथला 1982 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ने के बाद कभी हारे नहीं हैं। कांग्रेस नेता यहां से 1982, 1987, 2011 और 2016 में चुनकर विधानसभा गए हैं।