{"_id":"69b9873b1d7916fa5d0d2929","slug":"kerala-assembly-election-2026-shashi-tharoor-statement-says-congress-should-win-remark-over-hormuz-crisis-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: केरल चुनाव पर थरूर का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस को जीतना चाहिए, होर्मुज संकट पर भी जताई चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: केरल चुनाव पर थरूर का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस को जीतना चाहिए, होर्मुज संकट पर भी जताई चिंता
Tue, 17 Mar 2026 10:24 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:24 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास राज्य के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का विजन है। हालांकि उन्होंने माना कि चुनाव जल्दी घोषित होने से विपक्ष को तैयारी का कम समय मिला है।
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा चुनाव है जिसे कांग्रेस को जीतना चाहिए। थरूर ने भरोसा जताया कि पार्टी के पास केरल के लिए मजबूत और सकारात्मक एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का विजन लेकर जनता के बीच जा रही है।
थरूर ने कहा कि इस बार चुनाव अपेक्षा से पहले घोषित हो गए हैं। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार को इसका फायदा मिल सकता है क्योंकि उसके पास पहले से संगठन और संसाधन मौजूद हैं। वहीं विपक्षी दलों के नए उम्मीदवारों को लोगों के बीच जाकर खुद को स्थापित करने के लिए कम समय मिला है। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस जनता तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल होगी।
केरल चुनाव को लेकर क्या बोले थरूर?
शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल मौजूदा सरकार की आलोचना ही नहीं, बल्कि केरल के भविष्य को लेकर एक सकारात्मक योजना भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं के लिए बेहतर अवसर, विकास और नई दिशा देने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतर रही है। उनके अनुसार कांग्रेस का संदेश स्पष्ट है कि राज्य को बेहतर और समावेशी विकास की ओर ले जाना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या नंदीग्राम में दोहराएगा इतिहास?: ममता ने किया ये बड़ा खेल, शुभेंदु को अपने ही शागिर्द से मिलेगी चुनौती
क्या सांसद भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
थरूर ने इस सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी कि क्या कांग्रेस के सांसद केरल विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो या तीन सांसद ऐसे हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके मुताबिक ऐसे नेता पार्टी के लिए बड़ी संपत्ति साबित हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
पश्चिम एशिया संघर्ष पर चिंता?
थरूर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में पहल की जाए। उनके अनुसार अमेरिका और ईरान दोनों अपने-अपने लक्ष्य हासिल करने का दावा कर चुके हैं। ऐसे में आगे लड़ाई जारी रखने से किसी को फायदा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और कई देशों की ऊर्जा जरूरतों पर असर पड़ रहा है। थरूर ने कहा कि पूरे क्षेत्र को इस संघर्ष की वजह से बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए और जल्द से जल्द शांति स्थापित की जानी चाहिए।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन