{"_id":"59f6bb564f1c1b87698b8423","slug":"kerala-another-love-jihad-case-wants-nia-probe-into-daughter-conversion-to-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: एक और लड़की के माता-पिता पहुंचे SC, कहा- बेटी के इस्लाम कबूलने की हो NIA जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: एक और लड़की के माता-पिता पहुंचे SC, कहा- बेटी के इस्लाम कबूलने की हो NIA जांच
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल से 'लव जिहाद' का एक और मामला सामने आया है, अब वहां एक और परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। परिवार का दावा है कि उनकी लड़की ने लव जिहाद के चक्कर में पड़कर इस्लाम कबूल लिया।लड़की फिलहाल लापता है, परिवार का दावा है कि वह आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान निकल गई है।
विज्ञापन
यह याचिका बिंदू संपथ नाम के शख्स ने दायर की है। परिवार ने खुद को भगवान को मानने वाला और देशभक्त बताया है। उनका एक लड़का भी है जो भारतीय आर्मी में है, वहीं बेटी डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। परिवार ने उसके साथ पढ़ने वाले शख्स पर धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उस शख्स ने खुद ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम कबूला था।
विज्ञापन
लव-जिहाद मामला: शाह और योगी के जिक्र से सुप्रीम कोर्ट नाराज
विज्ञापन
बता दें कि आज केरल के बहुचर्चित लव जिहाद केस पर सुनवाई भी है। यह याचिका हदिया के पति द्वारा केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें उसकी शादी कैंसल कर दी गई थी।
उस केस में अखिला नाम की 24 साल की लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ धर्म बदलकर शफीन जहान से शादी कर ली थी। अखिला ने पिता जो कि आर्मी से रिटायर हैं वह उस शादी के खिलाफ केरल हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर अखिला को उनके साथ घर भेज दिया था।