फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal spent Rs 4.52 crore on swearing-in publicity no public money was spent on Rekha Gupta's swearing-in

Delhi: 'केजरीवाल ने शपथ ग्रहण के प्रचार पर खर्च हुए थे 4.52 करोड़ रुपये', रेखा गुप्ता के शपथ में कोई खर्च नहीं

Fri, 21 Feb 2025 06:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

Delhi: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकार बनने के पहले दिन ही यह परिवर्तन दिखाई दे गया है कि भाजपा की सरकार जनता के लिए काम करेगी और जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन
Kejriwal spent Rs 4.52 crore on swearing-in publicity no public money was spent on Rekha Gupta's swearing-in
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रवीण शंकर कपूर और विक्रम मित्तल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कहा है कि आम आदमी के नाम पर राजनीति करने वाले अरविंद केजरीवाल ने 2020 में केवल शपथ ग्रहण के प्रचार में 4.52 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि भाजपा ने शपथ ग्रहण पर प्रचार में जनता का एक भी पैसा खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 2020 में केवल प्रचार पर चार करोड़ 52 लाख रुपये का खर्च हुआ था। यह पैसा विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार तीन दिन तक आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए किया गया था, लेकिन भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार बनने पर जनता और दिल्ली सरकार का एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। सरकार बनने के दिन भाजपा ने अपने पैसे से केवल एक प्रचार करवाया था। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकार बनने के पहले दिन ही यह परिवर्तन दिखाई दे गया है कि भाजपा की सरकार जनता के लिए काम करेगी और जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस बदलाव की बात करती रही थी, वह सरकार बनने की पहले दिन ही दिखाई पड़ गया है। आगे आने वाले समय में सरकार के हर कार्य में यह बदलाव दिखाई पड़ता रहेगा। 
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने एक एजेंसी के माध्यम से लगातार अपना प्रचार प्रसार किया। जनता की गाढ़ी कमाई का खर्च अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छवि बनाने के लिए किया गया, जबकि इसी दौरान पैसे की कमी का आधार बनाकर जनता के बेहद महत्वपूर्ण कार्य रोक दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed