फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal, Mann meet AAP MLA Vasava lodged in Gujarat jail, hit out at BJP

Gujarat: जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक से मिले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 08 Jan 2024 04:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jan 2024 04:34 PM IST
सार

Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने नर्मदा की राजपिपला जिला जेल में विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी शकुंतलाबेन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे ठीक हैं..स्वस्थ हैं..उनके हौसले बुलंद हैं और वे लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
Kejriwal, Mann meet AAP MLA Vasava lodged in Gujarat jail, hit out at BJP
चैतर वसावा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : एक्स/अरविंद केजरीवाल

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा का 'अत्याचार और तानाशाही' अपनी हद पार कर गई है। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल और मान ने रविवार को गुजरात के भरूच जिले के आदिवासी बहुल नेत्रांग इलाके में वसावा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वसावा कुछ महीनों में होने वाले आम चुनाव में भरूच लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार होंगे। वसावा वर्तमान में नर्मदा जिले के देदियापाड़ा से विधायक हैं। भरूच लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख वसावा सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों गिरफ्तार किए गए थे आप विधायक चैतर वसावा
चैतर वसावा को नर्मदा जिले में स्थानीय आदिवासियों द्वारा वन भूमि पर खेती से जुड़े एक मुद्दे को हल करने की कोशिश करते हुए वन अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने और हवा में गोली चलाने के मामले में 14 दिसंबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उनकी पत्नी शकुंतलाबेन को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

चैतर वसावा और शकुंतलाबेन के हौंसले बुलंद: अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने नर्मदा की राजपिपला जिला जेल में विधायक से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, 'हमने चैतर वसावा और शकुंतलाबेन से मुलाकात की। वे ठीक हैं..स्वस्थ हैं..उनके हौसले बुलंद हैं और वे लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।' उन्होंने कहा, हमें गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेंकना है और जनता ऐसा करेगी, क्योंकि उनका अत्याचार और तानाशाही अपनी सीमा पार कर गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधायक को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उन्होंने जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि विधायक और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी ने गुजरात में आदिवासी समुदाय को नाराज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने रविवार को (भरूच में) रैली में अपना गुस्सा जाहिर किया।

लंबे समय तक नहीं चलेगी तानाशाही: भगवंत मान
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिस तरह से भाजपा जनता के लिए लड़ने वालों के खिलाफ काम करती है, वह पूरे देश के लिए एक चुनौती है। उन्होंने दावा किया,'जो भी जनता के लिए काम करता है और लोकप्रिय है, उसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर फर्जी मामलों के आधार पर जेल भेजा जाता है।' उन्होंने कहा, 'यह तानाशाही है और लंबे समय तक नहीं चलेगी। चैतर वसावा एक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने जनता के लिए लड़ाई लड़ी और उनकी पत्नी को भी जेल हुई।'

मान ने कहा कि रविवार को रैली में दिखा जनता का गुस्सा दिखाता है कि आदिवासी समुदाय ने चैतर वसावा की गिरफ्तारी को अपमान के रूप में लिया है। चैतर वसावा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में चुने गए आप के पांच विधायकों में से एक हैं। इन पांच में से एक विसावदर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भूपेंद्र भयानी ने 12 दिसंबर, 2023 को इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed