फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal eats dinner at auto-rickshaw driver Ahmedabad home after travelling in his vehicle

Ahmedabad: केजरीवाल ने ऑटो-रिक्शा में यात्रा करने के बाद ड्राइवर के घर खाया खाना, भाजपा ने बताया कलाकार

Tue, 13 Sep 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Sep 2022 05:27 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल आप के कुछ नेताओं के साथ एक तिपहिया वाहन में ऑटो-रिक्शा चालक के घर गए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें "कलाकार" करार दिया।

विज्ञापन
Kejriwal eats dinner at auto-rickshaw driver Ahmedabad home after travelling in his vehicle
ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के साथ भोजन करते केजरीवाल और अन्य आप नेता। - फोटो : Twitter@ArvindKejriwal

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद उसके घर जाकर रात का भोजन किया। लेकिन केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर उनके होटल के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ प्रोटोकॉल को लेकर गरमागरम बहस होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का ऑटो-रिक्शा चालक के घर भोजन करने का कार्यक्रम हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया।

विज्ञापन


 केजरीवाल ऑटो-रिक्शा चालक के घर गए और वहां रात्रिभोज किया
अरविंद केजरीवाल आप के कुछ नेताओं के साथ एक तिपहिया वाहन में सवार होकर ऑटो-रिक्शा चालक के घर गए और वहां रात्रिभोज किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें "कलाकार" करार दिया। रात के खाने के लिए जाने से पहले, केजरीवाल की एक पांच सितारा होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई, जहां वह सुरक्षा प्रोटोकॉल पर रह रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री अपने साथ पुलिसकर्मियों को अपने मेजबान ऑटो-रिक्शा चालक विक्रमभाई दंताणी के घर ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप के अभियान के तहत दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए केजरीवाल ने दोपहर के समय अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया। केजरीवाल के संबोधन के बाद शहर के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले विक्रमभाई दंताणी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन




दंताणी ने केजरीवाल से कहा कि "मैं आपका प्रशंसक हूं। मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर खाना खाने गए थे। तो क्या आर मेरे घर रात के खाने के लिए आओगे?" 

दिल्ली के सीएम ने निमंत्रण के लिए तुरंत 'हां' में जवाब दिया। आप नेता ने कहा कि पंजाब और गुजरात के ऑटोवाले मुझसे प्यार करते हैं। तो क्या मुझे आज शाम आठ बजे उनके घर जाना चाहिए? जब केजरीवाल ने उनसे उन्हें अपने होटल से लेने और अपने ऑटो-रिक्शा में अपने घर ले जाने का आग्रह किया तो दंताणी मान गए। इसके बाद देर शाम दंताणी दिल्ली के सीएम को लेने सिंधु भवन रोड स्थित फाइव स्टार होटल पहुंचे। गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी भी दिल्ली के सीएम के साथ दंताणी के ऑटो-रिक्शा में बैठ गए।

सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर बहस के बाद एक पुलिस अधिकारी ऑटो-रिक्शा चालक के पास बैठ गया जबकि पुलिस ने दो कारों के साथ ऑटो-रिक्शा को घाटलोदिया तक एस्कॉर्ट किया। केजरीवाल और राज्य के अन्य आप नेताओं ने दंताणी के साधारण घर में फर्श पर बैठकर खाना खाया।


अरविंद केजरीवाल ने खाना खाने के बाद ट्वीट किया, "अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी बड़े प्यार से अपने घर खाने पर लेकर गए, पूरे परिवार से मिलवाया, स्वादिष्ट खाने के साथ बहुत आदर-सत्कार दिया। इस अपार स्नेह के लिए विक्रमभाई और गुजरात के सभी ऑटो चालक भाइयों का ह्रदय से धन्यवाद।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed