फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR Mega Rally Arvind Kejriwal Akhilesh Yadav And Left Leaders Attend BRS Public Meeting In Telangana

Telangana: BRS की जनसभा में विपक्ष का शक्ति-प्रदर्शन, अखिलेश समेत कई नेता हुए शामिल; भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 18 Jan 2023 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खम्मन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खम्मन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 18 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस किए जाने के बाद यह पहली सार्वजनिक बैठक है। इस कारण ये बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
KCR Mega Rally Arvind Kejriwal Akhilesh Yadav And Left Leaders Attend BRS Public Meeting In Telangana
तेलंगाना में जनसभा - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने  खम्मम में एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए। 
विज्ञापन


अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है, हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है। जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पिनराई विजयन ने कही यह बात
तेलंगाना में बीआरएस की बैठक में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र की नींव को तबाह करना चाहती है। आज हम एक नए प्रतिरोध की शुरुआत कर रहे हैं। हमारी सभी देशी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से राष्ट्र की अखंडता प्रभावित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भाजपा शासित केंद्र पर देश के लोकतंत्र की नींव को ‘खराब’ करने का आरोप लगाते हुए धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘नए प्रतिरोध’ का आह्वान किया। माकपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र लगातार देश के संघीय ढांचे को 'नष्ट' करने की कोशिश कर रहा है और गैर-भाजपा राज्य सरकारों को निशाना बनाने के लिए राज्यपालों के कार्यालयों का उपयोग कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- भाजपा गुमराह कर रही
भारतीय जुमला पार्टी (बीजेपी) देश को गुमराह कर रही है। वे हर चीज हासिल करना चाहते हैं। जहां वह नहीं जीतते वहां उपचुनाव द्वारा जीत जाते हैं।

डी राजा ने कही यह बात
भाकपा महासचिव डी राजा ने बुधवार को कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने और 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे सत्ता से हटाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है। राजा ने केंद्र की एनडीए सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक शासन को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा-आरएसएस गठबंधन के खिलाफ लड़ना होगा और आगामी 2024 के चुनाव में उन्हें हराना होगा। यह संदेश तेलंगाना के क्रांतिकारी केंद्र खम्मम से जाना चाहिए। मैं यहां मौजूद सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों से अपील करता हूं।

केसीआर ने भाजपा को घेरा
भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि ‘रायतु बंधु’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। राव ने एलआईसी के विनिवेश को लेकर केंद्र की आलोचना की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल ‘जोक इन इंडिया’ बन गई है। देश की हर गली में चाइना बाजार हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में केंद्र में ‘बीआरएस प्रस्तावित सरकार’ सत्ता में आती है तो देश भर के किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाएगी। अगर बीआरएस सत्ता में आती है तो सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को समाप्त कर दिया जाएगा।
 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेताओं के साथ यदाद्री मंदिर गए
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को खम्मम शहर में होने वाली बैठक से पहले यदाद्री में स्थित भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर जा कर पूजा की। राव सरकार ने इस मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और भाकपा महासचिव डी राजा भी यदाद्री पहुंचे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे 'दर्शन' के लिए मंदिर नहीं गए। राव के साथ केजरीवाल, मान और यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भारत राष्ट्र समिति की बैठक में हिंदी में लगे नारे
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बुधवार की बैठक में किसानों के कल्याण पर तेलंगाना सरकार की योजनाओं के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस की बुधवार को यहां पहली सार्वजनिक बैठक में राजनीतिक गीत गूंजते रहे, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की सराहना की गई। बीआरएस के पदाधिकारियों और उत्साही कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच बैठक स्थल हिंदी में बनाए गए राजनीतिक गानों से गूंज उठा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘‘एक दो तीन चार, देश के नेता केसीआर’’ की धुन पर तालियां बजाईं। तेलुगु में ‘‘जय तेलंगाना और जय जय केसीआर’’ जैसे नारों से परिचित पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘‘भाजपा को हटाएंगे, भारत को बचाएंगे’’ जैसे नारों के साथ हिंदी गाने सुने।


नाम बदलने के बाद पहली सार्वजनिक बैठक
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस किए जाने के बाद यह पहली सार्वजनिक बैठक है। इस कारण ये बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इसमें तमाम विपक्षी दलों जैसे- आम आदमी पार्टी (आप), सपा और वामपंथी नेता सभी एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed