फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathua Unnao rape cases all over india congress party state head hold candlelight march today

कठुआ उन्नाव रेप के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का कैंडल मार्च आज, राहुल ने पूछे पीएम से ये सवाल

Fri, 13 Apr 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kathua Unnao rape cases all over india congress party state head hold candlelight march today
उन्नाव और कठुआ में बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप के बाद मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। आरोप प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न केवल देश को बल्कि राजनीतिक विपक्षी पार्टियों को भी तब सकते में डाल दिया जब वह आधी रात को इंडिया गेट तक हाथ में कैंडल लिए सड़क पर उतर आए। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी थे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल पूछे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से महिलाओं की सुरक्षा के मामले पर चुप्पी तोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपकी चुप्पी अब गवारा नही है। राहुल ने ट्वीट कर दो सवाल भी किए हैं- उन्होंने पूछा कि देश में महिलाओं और बच्चों के प्रति बढ़ रही हिंसा के मामले में आपका क्या सोचना है?
विज्ञापन


वहीं उन्होंने यह भी पूछा कि राज्यों में बलात्कारियों और हत्यारों को क्यों सुरक्षा दी जा रही है। देश ये जानना चाहता है। इस मामले को तूल देते हुए राहुल ने एक नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने पूरे देश के प्रदेश अध्यक्षों से कहा है कि वह अपने राज्यों की राजधानी में कैंडल मार्च निकालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महिला सुरक्षा राष्ट्रीय मामला, राजनीतिक मामला नहीं

Kathua Unnao rape cases all over india congress party state head hold candlelight march today
राहुल गांधी ने  रेप कांड के विरोध में बृहस्पतिवार आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ।
इस मार्च में  कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए थे। कल रात आयोजित हुए इस कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल के ट्वीट के बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट कर कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि  हिंदुस्तान की महिलाएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं। भारत की महिला सड़क पर उतर कर अपनी जिंदगी शांति से जी सके, ऐसा कुछ करना होगा, उन्होंने आगे कहा था कि यह राष्ट्रीय मामला है राजनीतिक मामला नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed