फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kasganj: UP Dalit groom allowed to take wedding procession through Thakur-dominated village

आखिरकार दलित दूल्हे को मिली ठाकुरों के गांव में बारात ले जाने की अनुमति

Mon, 09 Apr 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Updated Mon, 09 Apr 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: UP Dalit groom allowed to take wedding procession through Thakur-dominated village
संजय जाटव
आखिरकार दलित दूल्हे संजय कुमार जावट को प्रशासन ने बारात चढ़ाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि संजय करीब दो महीने से अदालतों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा थे। इसके बाद भी इन्हें बारात चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। संजय अलीगढ़  मुस्लिम यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संजय की शादी ठाकुर बाहुल्य गांव में तय हुई है। इसके लिए संजय ने अपनी बारात घोड़ी से चढ़ाने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि आज तक इस गांव में दलितों की बारत नहीं चढ़ी है इसलिए झगड़ा होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद 27 वर्षीय संजय ने हाईकोर्ट तक के चक्कर लगाए। यही नहीं संजय ने सीएम योगी और पीएम मोदी को भी इस बारे में पत्र लिखकर मदद मांगी थी। काफी कश्माकश के बाद संजय को अपनी बारात घोड़ी से चढ़ाने की इजाजत मिल गई है। 
विज्ञापन


कोई हिंसा हो इसेक लिए ठाकुर और दलित परिवारों ने एक पेपर पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि इस बारात में किसी भी राजनैतिक या अन्य संगठन के शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं बारात में ऐसे लोगों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है जिनके पास हथियार हैं। वहीं क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी प्रकार की हिंसा न हो इसके लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एफिडेविट पर 40 ठाकुर जबकि 5 दलित परिवारों ने हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति मिलने के बाद दलित परिवारों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। संजय उत्तर प्रदेश में हाथरस के बसई बाबा गांव के रहने वाले हैं। संजय जाटव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या मैं हिंदू नहीं हूं? जबकि हमारा संविधान सबको बराबर का हक देता है। उन्होंने कहा कि फिर मैं इन सब परेशानियों को क्यों फेस कर रहा हूं। बता दें की संजय की शादी २० अप्रैल शीतल से होनी है। संजय की बारात हाथरस के बसई बाबा गांव से कासगंज के निजामपुर गांव जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed