फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karti Chidambaram case CBI ED widen investigation will probe six more approvals P Chidambaram

कार्ति के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाएंगी CBI-ED, चिदंबरम के और फैसलों की भी होगी पड़ताल

Sat, 28 Oct 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 28 Oct 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Karti Chidambaram case CBI ED widen investigation will probe six more approvals P Chidambaram
कार्ति चिदंबरम

जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी कार्ति चिदंबरम पर अपना शिकंजा और कसने की तैयारी में है। इसके लिए छह और ऐसे विदेशी निवेशों की जांच की जाएगी जिसके लिए कार्ति के पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इजाजत दी थी। कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता द्वारा दी गई अनुमति का लाभ उठाया और कंपनियों से रिश्वत ली। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि वह चिदंबरम के दोनों कार्यकाल (2004 से 2008) और (2012 से 2014) के दौरान दी गई अनुमतियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


कार्ति बोले- विदेश में हमारे दो अकाउंट और एक प्रॉपर्टी, कुछ और मिले तो सरकार जब्त कर ले
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एजेंसियां फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) के सदस्यों से भी पूछताछ करने वाली हैं। बता दें कि 2017 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नियम बदले जाने से पहले तक FIPB ही विदेशी निवेश की इजाजत देती थी। यह विभाग अपनी सिफारिशें वित्त मंत्री को देता था। 

चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकारों से परे जाकर कंपनियों को अनुमति दी। छानबीन में ईडी ने यह भी पाया था कि तथ्यों को छिपाने के लिए भी FIPB के अप्रूवल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। कार्ति और पी चिदंबरम दोनों ही अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed