फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karti Chidambaram appears before Enforcement Directorate in inx money laundering

INX मनी लांड्रिंग: ED के सामने दूसरी बार पेश हुए कार्ति चिदंबरम

Thu, 15 Feb 2018 09:14 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Karti Chidambaram appears before Enforcement Directorate in inx money laundering
Karti Chidambaram

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जारी समन के आधार पर कार्ति मामले के जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। ईडी ने इससे पहले 18 जनवरी को उनसे पूछताछ की थी।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले 2 फरवरी को कार्ति चिदंबरम को समन किया था, जिसके बाद उन्होंने सूचित किया था कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी लंबित होने के कारण वह पेश होने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


ईडी ने उसके बाद बृहस्पतिवार के लिए समन जारी किया था। ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने जांच अधिकारी से कहा कि वह अपना ‘विरोध दर्ज’ कराने के लिए एजेंसी के सामने उपस्थित हो रहे हैं। कार्ति ने 18 जनवरी को कहा था कि उन्होंने जांचकर्ताओं से भी वही कहा है, जो वह इस मामले में अदालत में दी गई अपनी याचिकाओं में कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति इस संबंध में मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट संबंधी विभिन्न अदालतों का दरवाजा खटखटाने के संबंध में बोल रहे थे। दरअसल केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल मई में कार्ति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed