फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartarpur sahib: we've reached an agreement on all issues, except Service Fee says MEA

करतारपुर कॉरिडोर: भारत ने जताई उम्मीद, वक्त रहते हो जाएगा समझौते पर हस्ताक्षर, पाक अड़ा

Fri, 18 Oct 2019 05:16 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 18 Oct 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur sahib: we've reached an agreement on all issues, except Service Fee says MEA
पाक की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से आगे तैयार किया जा रहा करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : AmarUjala
भारत ने गुरुवार को उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान और भारत के बीच बनने वाले करतारपुर कॉरिडोर के परिचालन को लेकर जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से भारतीय श्रद्धालुओं पर 20 डॉलर का शुल्क नहीं लगाने की बात भी कही है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर भारत और पाकिस्तान के बीच कई दौर की बातचीत के बाद लगभग हर मामले में सहमति बन गई है सिवाय श्रद्धालुओं पर सेवा शुल्क लगाने के।
विज्ञापन


पाकिस्तान सभी श्रद्धालुओं पर 20 डॉलर करीब 1420 रुपये का शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से गुजारिश की है कि श्रद्धालुओं की भावना व हितों को देखते हुए वह यह शुल्क न लगाए। इसके साथ ही यह कॉरिडोर लोगों (पीपुल टू पीपुल) की पहल के  कारण ही खोला जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐतिहासिक 550वें प्रकाश पर्व समारोह से पहले ही जल्द इस पर दस्तखत हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत को भेजे अंतिम मसौदे में करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से 3120 पाकिस्तानी रुपये (20 डॉलर) वसूलने का प्रस्ताव बरकरार रखा है। 

हालांकि भारत पहले भी इस प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति जता चुका है। दरअसल, सिख श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में हर साल करतारपुर आने को देखते हुए इस्लामाबाद इसे अपनी कमाई का अच्छा मौका मान रहा है। 

पाक के अंतिम मसौदे के अनुसार, हर कोई बिना किसी पाबंदी के करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकता है। भारत को कम से कम 10 दिन पहले श्रद्धालुओं की एक सूची पाकिस्तान को सौंपनी होगी और इस पर वह 4 दिन में जवाब देगा। करतारपुर साहिब जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को जीरो प्वाइंट पर परिवहन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर पंजाब के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा को पाकिस्तान स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा को जोडे़गा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed