फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartarpur corridor is mutual agreement between india and PAK: MEA Raveesh Kumar

करतारपुर कॉरिडोर: पाक की पैंतरेबाजी पर विदेश मंत्रालय ने सुनाई खरी-खरी

Thu, 07 Nov 2019 06:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Nov 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur corridor is mutual agreement between india and PAK: MEA Raveesh Kumar
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : ANI

पाकिस्तान की ओर से करतारपुर कॉरीडोर जाने के लिए भारतीयों के पासपोर्ट को लेकर ऊहापोह की स्तिथि बनी हुई है। विदेश मंत्रालय ने भी आज इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कभी कहा जा रहा है कि पासपोर्ट की जरूरत है कभी बताया जा रहा है कि जरूरी नहीं है। लगता है कि पाकिस्तान की एजेंसियों के बीच कुछ मतभेद हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कॉरिडोर पर परस्पर समझौता हुआ है और इसके मुताबिक पासपोर्ट की जरूरत है।  

विज्ञापन

 


सिद्धू मामले को अहमियत नहीं

नवजोत सिंह सिद्दू के मामले पर रवीश कुमार ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन देश के लिए ऐतिहासिक घटना है। किसी एक व्यक्ति को विशिष्ट रूप से दर्शाना महत्वपूर्ण नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नेपाल की आपत्ति पर भी दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए मानचित्रों में भारत के हिस्से के रूप में कालापानी को शामिल किए जाने पर नेपाल ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा नक्शा भारत के सभी क्षेत्रों का सटीक चित्रण करता है। नए नक्शे में नेपाल के साथ हमारी सीमा को संशोधित नहीं किया गया है।
 

पाकिस्तान द्वारा जारी वीडियो पर भी दिया जवाब

पाकिस्तान द्वारा जारी वीडियो में जरनैल सिंह भिंडरावाले और कुछ खालिस्तानी लीडर्स की तस्वीर सामने आने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा हमारी भावना को आहत करने की इस नापाक कोशिश की हम कड़ी निंदा करते हैं और हमने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।  

उन्होंने कहा कि दोनो देशों के चर्चा के दौरान हमें पाकिस्तानी पक्ष द्वारा बार-बार आश्वासन दिया गया है कि वे तीर्थयात्रा और आयोजन के दौरान भारत विरोधी तत्वों द्वारा प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं देंगे। हम मांग करते हैं कि वे आपत्तिजनक वीडियो और मुद्रित सामग्री को हटा दें जिसे प्रसारित किया जा रहा है।

 

बता दें कि 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होना है। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने करतारपुर साहिब के लिए एक आधिकारिक गाना लॉन्च किया है जिसे तीन हिस्सों में पोस्ट किए गए हैं। इस गाने में पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाया गया है। इसके अलावा जरनैल सिंह भिंडरावाले समेत अन्य खालिस्तानी लीडर्स की तस्वीर भी इस वीडियो में दिखी थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed