फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl

Karnataka: महिला को निर्वस्त्र घुमाने और खंभे से बांधकर पीटने के मामले में सात गिरफ्तार; सीएम ने कही यह बात

Mon, 11 Dec 2023 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

Karnataka: बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्दरामप्पा ने कहा कि अशोक और प्रियंका दोनों एक ही समुदाय के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से निकले।

विज्ञापन
Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl
पीड़ित महिला से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के बेलगवी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उसे निर्वस्त्र घुमाया गया। फिर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया। महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।  

विज्ञापन

घटना पर बेलगावी पुलिस ने क्या कहा?
बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्दरामप्पा ने कहा कि अशोक (24 वर्षीय) और प्रियंका (18 वर्षीय) दोनों एक ही समुदाय के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से निकले। पुलिस ने बताया कि इससे नाराज लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

उन्होंने बताया, सुबह चार बजे सूचना मिलने पर हमारे पुलिस उप निरीक्षक ने गांव का दौरा किया। उसके बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि ककाटी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। 

Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl
सिद्धारमैया। - फोटो : एएनआई (फाइल)

घटना बेहद अमानवीय, पूरे समाज का सिर शर्म से झुक गया: सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को बेहद अमानवीय करार देते हुए सिद्धारमैया ने बाद में 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, इससे पूरे समाज का सिर शर्म से झुक गया है। हमारी सरकार इस तरह के जघन्य कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, 'इस मामले में कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह हमारी पूरी जिम्मेदारी है कि हम दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं।'  

Karnataka woman paraded naked, tied to electric pole after son elopes with girl
जी परमेश्वर - फोटो : एएनआई (फाइल)

अदालत में पेश किए जाएंगे जिम्मेदार लोग: जी. परमेश्वर
इलाके का दौरा करने वाले गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना को अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा, बताया जा है कि लड़की के परिवार के 10-15 सदस्यों ने युवक की मां पर हमला किया, जो घर पर अकेली थी। पुलिस ने महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

उन्होंने कहा, 'सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जो जोड़ा घर छोड़कर चला गया है, उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।' परमेश्वर ने कहा कि यह वास्तव में एक शर्मनाक घटना है और पुलिस द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed