फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka vidhansabha chunav Congress leaders approch Election Commission recoverd voter id cards

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: फर्जी वोटर आईडी मिलने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खटखटाया EC का दरवाजा

Wed, 09 May 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 09 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Karnataka vidhansabha chunav Congress leaders approch Election Commission recoverd voter id cards
कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 12 मई को होने हैं। चुनाव से महज कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने कर्नाटक के बंगलूरू के राज राजेश्वरी नगर के जलाहल्ली में एक फ्लैट से वोटर आईडी कार्ड बरामद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा।  इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने की।  चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया  कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है चाहें वह इनकम टैक्स विभाग हो या फिर कोई और विभाग। उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने  देना नहीं चाहती है। इसी के मद्देनजर हमने आज चुनाव आयोग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

 

आनंद शर्मा ने कहा कि बीती रात  डाला गया छापा बीजेपी द्वारा आयोजित था। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में नकदी और संसाधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कल रात डाली गई रेड चुनाव आयोग और पुलिस द्वारा नहीं बल्कि बीजेपी के लोगों द्वारा डाली गई थी। आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि वह घर जहां छापेमारी की गई वह घर भी बीजेपी का था और उस घर में रहने वाला किरायेदार भी भारतीय जनता पार्टी का ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने कर्नाटक के बंगलूरू के राज राजेश्वरी नगर के जलाहल्ली में एक फ्लैट से 9,746 वोटर आईडी कार्ड बरामद किए जाने की पुष्टि की है। ये कार्ड कागज में लपेटकर रखे गए थे।  मंगलवार देर रात 11.30 बजे की गई एक प्रेस कांफ्रेंस में आयोग ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भाजपा का आरोप है कि यह फ्लैट कांग्रेस के एक विधायक का है। पार्टी ने राज राजेश्वरी सीट का चुनाव रद्द करने की मांग की है।

वहीं फेक वोटर आईडी मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार कांग्रेस पर नजर बनाए हुई है। सिद्धारमैया ने कहा कि मैं 12वीं बार चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव के दौरान इस तरह से छापेमारी की जा रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्या यह जांच का काम चुनाव आयोग का है? अगर हां, तो मुझे इस बारे में कुछ और नहीं कहना है।  
 


 

लोकतंत्र पर हमला हुआ है

Karnataka vidhansabha chunav Congress leaders approch Election Commission recoverd voter id cards
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने नकली पहचान पत्र से भरे एक बक्से का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र पर हमला हुआ है। राज राजेश्वरी नगर बंगलूरू की सबसे बड़ी विधानसभाओं में से एक है। यहां 4.35 लाख वोटर हैं। 

2013 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से कांग्रेस के मुनिरत्ना ने 37 फीसदी वोट लेकर जीत दर्ज की थी। वह एक बार फिर इस सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के मुनिराजू गौड़ा लड़ रहे हैं। 

भाजपा का आरोप है कि उसके स्थानीय नेता खुद से ऐसे इलाकों का पता लगा रहे हैं। इस बीच, सदानंद गौड़ा ने कहा कि 20,000 आईडी कार्ड, पांच लैपटॉप, एक प्रिंटर और नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग के हजारों फार्म बरामद किए गए हैं।

इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी कहती है कि हमारी पार्टी के एम ननजामुरी के बेटे राकेश का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि जिस फ्लैैट नंबर 115 में कार्डस बरामद हुए, राकेश उसका किरायेदार है। उनके पास बीजेपी कॉरपोरेशन कैंडीडेट 2015 की लिस्ट है और इसमें 16 वें नंबर पर जलाहली चुनाव क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी राकेश का नाम है।

इस मामले में मनजुला ननजामुरी के बेटे श्रीधर ननजामुरी ने कहा कि मैं मनजुला का इकलौता बेटा हूं। राकेश मेरी मां के भतीजे का बेटा है। उसका फ्लैट से कोई लेना-देना नहीं है। इस फ्लैट को रंगराजू को किराये पर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed