फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Two youths killed, three injured in highway accident near Mangaluru

कर्नाटक: सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी से जुड़े दो नेताओं की मौत, तीन घायल; घायलों में एक विदेशी नागरिक शामिल

Wed, 18 Jun 2025 03:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

मंगलूरू के पास हुए एक सड़क हादसे में एनएसयूआई से जुड़े दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को रात के वक्त हुआ। जब एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में एक विदेशी  नागरिक भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Karnataka Two youths killed, three injured in highway accident near Mangaluru
सड़क हादसा (सांकेतिक)

विस्तार

कर्नाटक के नेशनल हाईवे 66 पर जेप्पिनमोगरू के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक स्थानीय नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) नेता ओम श्री और कदरी, मंगलुरु निवासी अमन राव शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के शिकार हुए युवक तलपाड़ी से मंगलूरू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में वम्शी और अशिक नामक दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल शहर के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, जरी नामक एक अन्य यात्री, जो कि कथित रूप से इतालवी मूल का है। उसको भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मृतक युवक कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। इस मामले में मंगलुरु साउथ ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढें: Operation Sindoor: 'अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध की तरह देखता है भारत', ट्रंप को PM मोदी की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed