फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka tumakuru highway car explosion investigation Kidnapping Case

बंगलूरू युवती अपहरण मामला: जिंदा जला अगवा करने वाला, क्या कार में बम बरामद; मौत के मुंह से कैसे निकले दो लोग?

Sat, 27 Jun 2026 05:36 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, तुमकुरु।
पीटीआई, तुमकुरु। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:36 PM IST
सार

आखिर एक युवक के पास कार में ही देशी बम या मोलोटोव कॉकटेल कहां से आया? क्या यह अपहरण के बाद खुद को और महिला को खत्म करने की कोई सोची-समझी आत्मघाती साजिश थी? इस रोंगटे खड़े कर देने वाले कांड ने पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, जहां मौत के मुहाने से दो लोग तो जिंदा बच निकले।

विज्ञापन
karnataka tumakuru highway car explosion investigation Kidnapping Case
बंगलूरू अपहरण केस - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चलती कार अचानक जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गई। इस खौफनाक हादसे में कार के भीतर मौजूद एक युवक जिंदा जलकर कंकाल बन गया। पुलिस को आशंका है कि यह आत्मघाती कदम था और युवक ने कार के भीतर ही किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस धमाके से ऐन पहले एक महिला और कार चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


अपहरण, जानलेवा हमला और फिर जोरदार धमाका
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र ने बंगलूरू के जयानगर स्थित सिद्धापुरा इलाके से एक कार बुक की थी। आरोप है कि उसने राम्या नाम की एक महिला को जबरन कार में बैठाया और उसका अपहरण कर लिया। जब कार तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में कल्लामबेला पुलिस स्टेशन के पास पहुंची, तो कार के भीतर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


नागेंद्र ने अचानक चाकू निकालकर राम्या के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में राम्या ने हिम्मत दिखाई और चलती कार से बाहर निकलने की कोशिश की। महिला को खतरे में देख कार चालक ने भी उसे बचाने के लिए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर कूद गया। ठीक उसी पल कार के भीतर एक भीषण विस्फोट हुआ और पूरी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सनसनीखेज कांड की बड़ी बातें
  • जबरन अपहरण: आरोपी नागेंद्र ने बंगलूरू के सिद्धापुरा से राम्या नाम की महिला का जबरन कार में अपहरण किया था।
  • चाकू से हमला: सफर के दौरान आरोपी ने कार के अंदर ही महिला के सिर पर चाकू से जानलेवा वार किया।
  • सूझबूझ से बची जान: घायल महिला और कार चालक धमाके से ठीक पहले गाड़ी से बाहर कूदने में सफल रहे।
  • संदिग्ध विस्फोटक: पुलिस को शक है कि नागेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए 'कंट्री बम' या 'मोलोटोव कॉकटेल' यानी पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया।
  • मकसद पता लगाने की कोशिश: आखिर आरोपी के पास विस्फोटक कहां से आया और इस खौफनाक वारदात के पीछे का असली मकसद क्या था?


यह भी पढ़ें: Mumbai Poison In Capsules: महाराष्ट्र में बड़ी साजिश की आशंका, मुंबई में जहरीले कैप्सूल जब्त; पुलिस क्या बोली?

पुलिस का क्या कहना है? 
घटना की सूचना मिलते ही तुमकुरु के जिला पुलिस अधीक्षक अशोक के.वी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अशोक के.वी. ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो कार धू-धू कर जल रही थी। ड्राइवर और पीड़ित महिला राम्या कार के बाहर जख्मी हालत में मिले।


एसपी अशोक ने कहा कि कार चालक और महिला ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि नागेंद्र ने अंदर किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था, जिससे तुरंत ब्लास्ट हो गया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि धमाका किस रसायन या बम से हुआ।

क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये ने हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर चलती कार को बारूद का ढेर बनाने के पीछे नागेंद्र का असली इरादा क्या था?  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed