{"_id":"5ecfb6358ebc3ea8214980a8","slug":"karnataka-suspends-arrivals-of-flights-trains-and-vehicles-from-these-five-state-to-contain-the-spread-of-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19: कर्नाटक ने इन पांच राज्यों से आने वाले विमानों-ट्रेनों और वाहनों पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19: कर्नाटक ने इन पांच राज्यों से आने वाले विमानों-ट्रेनों और वाहनों पर लगाई रोक
Thu, 28 May 2020 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाले उड़ानों, ट्रेनों और वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2533 हो गई है।
विज्ञापन
Karnataka suspends arrivals of flights, trains and vehicles from Maharashtra, Gujarat, Tamil Nadu, MP & Rajasthan into the state to contain the spread of COVID19. pic.twitter.com/MGA5RGon47
— ANI (@ANI) May 28, 2020विज्ञापन
बता दें कि देश में कोरोना की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। भारत सरकार के मुताबिक देश में कोरोना के 86,110 सक्रिय मामले हैं और अब तक 67,691 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3266 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत में रिकवरी रेट 42.75 है।
विज्ञापन
देश में 13 शहरों की हालत ज्यादा खराब
कोरोना की वजह से देश में 13 शहरों की हालत ज्यादा खराब है। यहां पर 70 प्रतिशत केस हैं। इसमें मुंबई, चेन्नैई, दिल्ली, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुर शामिल हैं।