{"_id":"637ec71b751de6625b12dd10","slug":"karnataka-students-allegedly-asked-to-perform-namaz-school-apologises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: स्कूल ने छात्रों से पढ़वाई नमाज, हिंदू संगठन हुए हमलावर तो मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: स्कूल ने छात्रों से पढ़वाई नमाज, हिंदू संगठन हुए हमलावर तो मांगी माफी
Thu, 24 Nov 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मंगलूरू।
एजेंसी, मंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:51 AM IST
सार
पिछले हफ्ते सोमवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से कथित तौर पर नमाज अदा करने को कहा गया और लाउडस्पीकर पर ‘अजान’ बजाई गई।
विज्ञापन
कुछ हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक के एक निजी स्कूल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिकॉर्डेड अजान को कथित तौर पर बजवाने और विद्यार्थियों को नमाज पढ़वाने के मामले में माफी मांगी है। उडुपी जिले के कुंडापुर तालुक के शंकरनारायण शहर में स्थित मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल ने एक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिससे पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते सोमवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से कथित तौर पर नमाज अदा करने को कहा गया और लाउडस्पीकर पर ‘अजान’ बजाई गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। एक अन्य कथित वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि प्रार्थना का आयोजन समाज में सद्भाव और समानता दिखाने के लिए किया गया था, लेकिन अजान बजाना एक गलती थी।
विज्ञापन