{"_id":"6881e87a40f4207f2e08b79f","slug":"karnataka-school-four-year-old-minor-girl-harassed-being-treated-in-hospital-mother-filed-fir-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल में हुआ दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल में हुआ दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा इलाज
Thu, 24 Jul 2025 01:32 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:32 PM IST
सार
कर्नाटक में एक चार साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने कहा कि जब वह अपनी बेटी के कपड़े बदल रही थी तब उसे इस घटना का पता चाल। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नाटक के बीदर में चार साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूल के समय के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की मां को इस बात का पता तब चला जब वह अपनी बेटी के कपड़े बदल रही थी। मामला बीदर महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। चार साल की बच्ची का फिलहाल ब्रिम्स अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।
वही, एक दूसरा मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराज ने बताया कि गोविंदपुरा पुलिस थाने में मोहम्मद शरीफ नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो मोहम्मद शरीफ पहले भी विवादों में रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
कर्नाटक में नहीं थम रहीं बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदातें
कर्नाटक में पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कर्नाटक में एक और ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में आरोपी 21 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले की जांच से हटीं आईपीएस सौम्या लता, निजी कारणों का दिया हवाला
पीड़िता के माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले 18 महीनों से मांड्या के एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे थे, जहां आरोपी भी कर्मचारी था। आरोपी की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- DGCA Notice To Air India: केबिन क्रू के आराम, प्रशिक्षण से जुड़े उल्लंघन.., एअर इंडिया को चार नोटिस भेजे गए
बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था आरोपी
बताया गया कि ये कथित हमला शनिवार दोपहर को हुआ जब व्यक्ति बच्ची को फैक्ट्री परिसर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िता और अन्य बच्चे साथ खेल रहे थे, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। बच्चों ने बच्ची की तलाश में गए माता-पिता को इसकी सूचना दी, लेकिन बच्ची आरोपी के साथ मिली। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन