फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka ips officer soumya latha stepping down from Dharmasthala mass burial case

Karnataka: धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले की जांच से हटीं आईपीएस सौम्या लता, निजी कारणों का दिया हवाला

Thu, 24 Jul 2025 04:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Jul 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
karnataka ips officer soumya latha stepping down from Dharmasthala mass burial case
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI
धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले की जांच के लिए बनी विशेष जांच टीम से आईपीएस अधिकारी सौम्या लता हट गई हैं। जब इसे लेकर राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'उन्हें आईपीएस सौम्या लता के एसआईटी से हटने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन गैर-आधिकारिक सूत्रों से इस बारे में पता चला है कि उन्होंने जांच टीम से हटने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर जांच टीम से हटने की बात कही है। जल्द ही उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को शामिल किया जाएगा।'
विज्ञापन


धर्मस्थल में सामूहिक कब्र के मामले का उस वक्त खुलासा हुआ, जब हाल ही में पुलिस को एक व्यक्ति ने पत्र लिखा। पत्र में दावा किया गया कि कई शव दबाव बनाकर धर्मस्थल में गोपनीय रूप से दफनाए हैं। यह व्यक्ति बेल्तांगढी कोर्ट के सामने पेश हुआ और मजिस्ट्रेट के सामने गवाही दी, जिसमें उसने कहा कि वह धर्मस्थल और आसपास कई शव दफनाने में शामिल था।
विज्ञापन


धर्मस्थल दक्षिण कन्नड़ जिले में है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां भगवान मंजुनाथ की पूजा होती है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि प्राथमिक जांच शुरू हो चुकी है और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार एसआईटी बनाने का फैसला करेगी। परमेश्वर ने कहा कि स्थानीय पुलिस पूर्व सफाई कर्मचारी के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच कर रही है, जिसने  क्षेत्र में सैकड़ों शव दफनाने का दावा किया है। अगर और जांच की जरूरत होगी, तो सरकार फैसला करेगी। जब प्राथमिक जांच जारी है, तो एसआईटी की मांग क्यों? पुलिस विभाग का काम क्या है? 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed