{"_id":"596ddd104f1c1bca278b49b1","slug":"karnataka-s-water-minister-m-b-patil-said-to-tamil-nadu-we-can-t-produce-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक के मंत्री बोले- हम पानी नहीं बनाते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक के मंत्री बोले- हम पानी नहीं बनाते हैं
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 18 Jul 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
एम बी पाटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री एम बी पाटिल ने तमिलनाडु को कावेरी नदी के पानी को साझा करने की मांग पर निराशा जताई है। पाटिल ने कहा कि बारिश कम होने के कारण जलाशयों का स्तर बहुत कम हो गया है। उन्होंने कहा कि हम पानी का उत्पादन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाटिल ने कहा कि हम तमिलनाडु के लिए 1 जून तक 44 टीएमसी फुट पानी छोड़ सकते थे लेकिन 2.2 टीएमसी पानी ही छोड़ पाए। उन्होंने कहा कि पानी छोड़ने का दबाव है, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि हमारे पास पर्याप्त पानी नहीं है। इस बार कम बारिश हुई है। यह एक प्राकृतिक घटना है और हमारे हाथों में कुछ भी नहीं है। साथ ही उन्होने कहा कि हम बारिश नहीं पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, मंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि राज्य सरकार ने तमिलनाडु को पानी के प्रवाह को रोका नहीं है। पाटिल ने कहा है कि हम अपने जलाशयों से तमिलनाडु को लगभग 30 प्रतिशत पानी का प्रवाह कर रहे हैं।
विज्ञापन