{"_id":"66eb9bc435145053d5038b25","slug":"karnataka-rape-sexual-harassment-case-has-been-filed-against-rajarajeshwari-nagar-bjp-mla-munirathna-know-all-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: राजराजेश्वरी नगर के भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ एक और FIR; दुष्कर्म-यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: राजराजेश्वरी नगर के भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ एक और FIR; दुष्कर्म-यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
Thu, 19 Sep 2024 09:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:04 AM IST
सार
भाजपा विधायक पूर्व मंत्री भी हैं। उनके खिलाफ ताजा प्राथमिकी उनके खिलाफ कथित उत्पीड़न, धमकी और जातिवादी दुर्व्यवहार के दो मामलों के संबंध में बेंगलुरु पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मुनिरत्ना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजराजेश्वरी नगर के भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। मामला रामनगर जिले के कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, घटना कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में हुई। विधायक मुनिरत्न समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि भाजपा विधायक मुनिरत्न और छह अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। मामला 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि घटना कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक निजी रिसॉर्ट में हुई।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें बुधवार रात को एक शिकायत मिली और उसके आधार पर हमने भाजपा विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, ताक-झांक, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक पूर्व मंत्री भी हैं। उनके खिलाफ ताजा प्राथमिकी उनके खिलाफ कथित उत्पीड़न, धमकी और जातिवादी दुर्व्यवहार के दो मामलों के संबंध में बेंगलुरु पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद दर्ज की गई है।
14 सितंबर को हिरासत में लिए गए थे
पुलिस ने भाजपा विधायक मुनिरत्ना को 14 सितंबर शाम को कोलार के मुलबागल के नांगली गांव से हिरासत में लिया था। मुनिरत्ना पर एक पूर्व पार्षद को जातिवादी गाली देने, धोखाधड़ी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। शिकायतकर्ताओं में से एक ठेकेदार चेलुवराजू ने अपने और मुनिरत्ना के बीच फोन पर हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। शिकायत के मुताबिक सितंबर, 2023 में मुनिरत्ना ने थप्पड़ मारा और लगातार उत्पीड़न के कारण उनके मन में आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने का विचार भी आया।