फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Rameshwaram Cafe not Brand Bomb Bengaluru BJP Congress BY Vijayrndra CM Siddaramaiah DK Shivakumar

रामेश्वरम कैफे मामला: धमाके की घटना पर भाजपा आक्रामक, कहा- ब्रांड नहीं 'बम बंगलूरू'; कांग्रेस का पलटवार

Sun, 03 Mar 2024 09:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Mar 2024 09:39 PM IST
सार

कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में धमाके का मामला लगातार चर्चा में है। राजधानी बंगलूरू की इस घटना के बारे में भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Karnataka Rameshwaram Cafe not Brand Bomb Bengaluru BJP Congress BY Vijayrndra CM Siddaramaiah DK Shivakumar
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र और सीएम सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी में बम धमाके की खबर पर भाजपा आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। पार्टी ने 'ब्रांड बंगलूरू' का ढिंढोरा पीटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। भाजपा ने कहा कि ब्रांड बंगलूरू अब 'बम बंगलूरू' में बदल चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने दावा किया कि 27 फरवरी को विधानसौध के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' की नारेबाजी और एक मार्च को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में बम धमाके के बीच सीधा संबंध है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे के इस बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा के बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं
भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने इसे बम बंगलूरू बना दिया। उन्होंने दावा किया कि विधानसौध में नारेबाजी के संबंध में फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच रिपोर्ट पहले ही कांग्रेस सरकार को सौंपी जा चुकी है, लेकिन सरकार इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। सरकार पर रिपोर्ट छिपाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार एक और रिपोर्ट तैयार कराती है तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। बकौल विजयेंद्र बंगलूरू के रामेश्वरम कैफै की घटना से स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का पलटवार; सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ने दिए बयान
रामेश्वरम कैफे की घटना पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिक्कमगलुरु में पत्रकारों से बात की। भाजपा पर पलटवार कर सिद्धारमैया ने कहा, बीजेपी के कार्यकाल में चार बम धमाके हुए। इसे क्या कहना चाहिए? मंगलुरू कुकर धमाके के समय किसकी सरकार थी? मल्लेश्वरम में बीजेपी दफ्तर के सामने धमाका हुआ, उस समय किसकी सरकार थी? सीएम सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), खुफिया विभाग (आईबी) के प्रभारियों पर सवाल किया और पूछा कि क्या यह उनकी विफलता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NIA और आईबी अधिकारियों पर सवाल
रामेश्वरम कैफे की घटना पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिक्कमगलुरु में पत्रकारों से बात की। भाजपा पर पलटवार कर सिद्धारमैया ने कहा, बीजेपी के कार्यकाल में चार बम धमाके हुए। इसे क्या कहना चाहिए? मंगलुरू कुकर धमाके के समय किसकी सरकार थी? मल्लेश्वरम में बीजेपी दफ्तर के सामने धमाका हुआ, उस समय किसकी सरकार थी? सीएम सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), खुफिया विभाग (आईबी) के प्रभारियों पर सवाल किया और पूछा कि क्या यह उनकी विफलता नहीं है।

भाजपा को आड़े हाथों लिया
बकौल सिद्धारमैया, 'वे बम विस्फोट का समर्थन नहीं कर रहे। सरकार रामेश्वरम कैफे में धमाके की निंदा कर रही है। बीजेपी को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।' उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा कर्नाटक की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।


अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
बीजेपी के बयान- यह 'बॉम्ब / बम बंगलूरू' है न कि 'ब्रांड बंगलूरू' पर डीके शिवकुमार ने कहा, 'बीजेपी नेताओं के पास बुनियादी समझ नहीं है। जिम्मेदार पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति इस तरह की बात नहीं करेगा।' उन्होंने कहा कि पुलिस को विस्फोट मामले की जांच के लिए खुली छूट दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। बंगलूरू की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed