{"_id":"6287164ee900171cde55618c","slug":"karnataka-rain-all-updates-many-dead-4-ndrf-teams-to-be-deployed-basavaraj-s-bommai-visited-several-areas-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Rain: कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Rain: कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश
Fri, 20 May 2022 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 May 2022 09:47 AM IST
सार
कर्नाटक में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। कई जगहों पर जल जमाव की खबरें आ रही हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में भारी बारिश के बाद जल जमाव
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में भारी बारिश का कहर जारी है। इस जानलेवा बारिश में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। हुबली समेत कई जिलों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने जलभराव से प्रभावित बेंगलुरु के कई इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, 23 घरों को पूरी तरह से नुकसान
इस बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है। 23 घरों को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन