फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka prajwal revanna rape victims got financial assistance announce congress government

Karnataka: दुष्कर्म पीड़ितों को मिलेगी वित्तीय मदद, प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी

Sun, 05 May 2024 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 May 2024 03:27 PM IST
सार

सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर अपने गठबंधन के सहयोगी जदएस के उम्मीदवार को बचाने का आरोप लगाया, जो कि एक दुष्कर्मी है।

विज्ञापन
karnataka prajwal revanna rape victims got financial assistance announce congress government
प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने प्रज्ज्वल रेवन्ना दुष्कर्म मामले में पीड़ितों को वित्तीय सहायता देने का एलान किया है। कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सीएम सिद्धारमैया की मौजूदगी में यह एलान किया। सुरजेवाला ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुष्कर्म पीड़ितों को वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। दुष्कर्म पीड़ितों की संख्या सैंकड़ों में हैं। यह एक हैरान करने वाला मामला है और बीते 75 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ।'  
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप
हासन लोकसभा क्षेत्र से जदएस-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कथित तौर पर सैंकड़ों अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर अपने गठबंधन के सहयोगी जदएस के उम्मीदवार को बचाने का आरोप लगाया, जो कि एक दुष्कर्मी है। उन्होंने सवाल किया कि प्रज्ज्वल के बारे में जानकारी होने के बावजूद भाजपा ने जदएस के साथ गठबंधन क्यों किया?
विज्ञापन


ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी
कांग्रेस नेताओं ने ये भी सवाल उठाया कि विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल को विदेश भागने से क्यों नहीं रोका? प्रधानमंत्री ने प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द क्यों नहीं किया और उसे वापस लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से कोई ब्लू कॉर्नर नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया? सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि प्रज्वल को वापस लाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। मामले के मुख्य आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी में हैं। 28 अप्रैल को प्रज्ज्वल के खिलाफ उनके घर में घरेलू कामकाज करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रज्ज्वल के खिलाफ 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए थे। कई वीडियो में महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्ज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडी रेवन्ना हिरासत में
सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को शनिवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने हिरासत में ले लिया। रेवन्ना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की थी, जो खारिज हो गई। इसके बाद एसआईटी ने एचडी रेवन्ना को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed