फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Police notice to mosques, loudspeaker sound should not exceed prescribed standards

कर्नाटक: मस्जिदों को पुलिस का नोटिस, निर्धारित मानकों से ज्यादा न हो लाउडस्पीकर की आवाज 

Wed, 06 Apr 2022 10:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मस्जिदों में अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर बंद कराए जाने संबंधी अभियान की शुरुआत के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Karnataka: Police notice to mosques, loudspeaker sound should not exceed prescribed standards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में मस्जिदों सहित अन्य जगहों पर लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा उठने लगा है। मस्जिदों को पुलिस के नोटिस मिलने लगे हैं, जिनमें उन्हें निर्धारित डेसिबल स्तर के साथ ही लाउडस्पीकर का उपयोग करने को कहा गया है। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मस्जिदों में अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर बंद कराए जाने संबंधी अभियान की शुरुआत के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। इन संगठनों का कहना है कि ऐसे लाउडस्पीकर के उपयोग से आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत होती है।

विज्ञापन


करीब 250 मस्जिदों को पुलिस का नोटिस
सूत्रों ने बताया कि अकेले बेंगलुरु में ही करीब 250 मस्जिदों को पुलिस के नोटिस मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद मस्जिद प्रशासन ने ऐसे उपकरण लगाने शुरू किए हैं जिससे ध्वनि का स्तर प्राप्त अनुमति के भीतर रहे। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को धार्मिक स्थानों, पब, नाइट क्लब और अन्य संस्थानों के अलावा समारोहों में ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कुछ संगठनों ने मंगलवार को विभिन्न पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उनसे मस्जिदों से लाउडस्पीकर के दुरुपयोग की जांच करने का अनुरोध किया था। संगठनों का आरोप है कि इनकी आवाज अस्पतालों, महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों जैसे शांत क्षेत्रों में भी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु में जामा मस्जिद के खतीब-ओ-इमाम मकसूद इमराने ने कहा कि पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद बेंगलुरु में मस्जिदों ने ऐसे उपकरण लगाने शुरू किए हैं जिससे ध्वनि का स्तर प्राप्त अनुमति के भीतर रहे।


बोम्मई ने नड्डा से की मुलाकात, कर्नाटक की राजनीति पर हुई चर्चा
राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि बोम्मई ने अपने मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर विस्तार से चर्चा की या नहीं क्योंकि उनके और नड्डा के बीच बैठक बहुत संक्षिप्त थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed