फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka police dog ran eight kilometers and caught murderer reached accused house after smelling dead body

पुलिस डॉग की बहादुरी: आठ किमी दौड़कर हत्यारे को दबोचा, महिला की बचाई जान; लाश सूंघकर आरोपी के घर तक पहुंचा

Sun, 21 Jul 2024 07:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 07:00 AM IST
सार

कर्नाटक के दावणगेरे में लाश की जैकेट सूंघने के बाद पुलिस डॉग तुंगा-2 डॉबरमैन चन्नपुरा की ओर भागा। तुंगा और उसका हैंडलर बिना रुके 8 किमी तक दौड़ते रहे। फिर एक घर के पास रुके, जहां से मारपीट की बहुत तेज आवाज आ रही थी। पुलिस अंदर घुसी, जहां एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीट रहा होता है। महिला अधमरी हो चुकी थी। पुलिस ने शख्स को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Karnataka police dog ran eight kilometers and caught murderer reached accused house after smelling dead body
कर्नाटक पुलिस डॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के दावणगेरे में एक पुलिस डॉग की बहादुरी की खबर सामने आई है। पुलिस के इस स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) ने 8 किमी की बिना रुके दौड़ लगाकर हत्यारे को खोज निकाला, जिससे एक महिला की जान भी बच गई।

विज्ञापन


दरअसल, एक गश्ती दल ने चन्नागिरी तालुक के संथेबेन्नूर में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव देखा था। इसके बाद पुलिस को अलर्ट किया गया। एसपी उमा प्रशांत ने तुंगा-2, उसके हैंडलर कांस्टेबल शफी और अन्य पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया। लाश की जैकेट सूंघने के बाद तुंगा-2 डॉबरमैन चन्नपुरा की ओर भागा। तुंगा और उसका हैंडलर बिना रुके 8 किमी तक दौड़ते रहे। फिर एक घर के पास रुके, जहां से मारपीट की बहुत तेज आवाज आ रही थी। पुलिस अंदर घुसी, जहां एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीट रहा होता है। महिला अधमरी हो चुकी थी। पुलिस ने शख्स को पकड़ लिया।
विज्ञापन


अवैध संबंध के चलते की हत्या
गिरफ्तारी के बाद रंगास्वामी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ संतोष के अवैध संबंध थे। उसने संतोष और उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। उसे यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने सांतेबेन्नूर तालुक में बड़ा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास संतोष की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने संतोष की लाश छोड़ी और घर वापस आ गया। वह अपनी पत्नी की हत्या का भी प्लान बना रहा था। उसने पत्नी को पीटना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed