फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru biker arrested after hitting 299 mph bike seized: Karnataka police arrested a person who riding bike at speed of 300 kmph during lockdown in Bengaluru

लॉकडाउन के दौरान 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई बाइक, युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 06:49 PM IST
आसिम खान पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru biker arrested after hitting 299 mph bike seized: Karnataka police arrested a person who riding bike at speed of 300 kmph during lockdown in Bengaluru
Bengaluru news

बंगलूरू में एक फ्लाईओवर पर लॉकडाउन के दौरान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यक्ति को अपनी जान और दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और 1000 सीसी की बाइक भी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने व्यक्ति की पहचान मुनियप्पा के रूप में की है और उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर के 10 किलोमीटर लंबे भाग में करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हुए दोनो दिशा से आ-जा रही कारों, ऑटोरिक्शा और ट्रकों को पार किया। 
विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने वीडियो टैग करते हुए ट्वीट किया कि सीसीबी ने व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसकी यमाहा 1000 सीसी को भी जब्त कर लिया और यातायात पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू एक सप्ताह के बंद के दौरान की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि खास तौर पर यह घटना किस दिन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed