फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Pastor family attacked in Belagavi over conversion, one woman injured, case against Hindutva group

कर्नाटक: धर्मांतरण को लेकर बेलागावी में पादरी परिवार पर हमला, एक महिला घायल, हिंदूवादी समूह पर केस

Sun, 02 Jan 2022 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 02 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: Pastor family attacked in Belagavi over conversion, one woman injured, case against Hindutva group
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के बेलागांवी जिले में धर्मांतरण को लेकर एक पादरी के परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। एक दक्षिण पंथी हिंदूवादी संगठन ने परिवार पर आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसियों को ईसाई बना रहा है। इसी के चलते परिवार पर हमला व लूटपाट की गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


हमले की घटना 29 दिसंबर को बेलागावी के मुदलगी इलाके में हुई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पादरी अक्षय कुमार करागांवी अपने घर में प्रार्थना कर रहे थे। तभी एक संगठन के कुछ लोग उनके घर में घुस गए और प्रार्थना रोकने को कहा। इसके बाद हुई कहासुनी में हमलावरों ने आरोप लगाया कि अक्षय कुमार के परिवार पर आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसियों का धर्मांतरण करा रहा है। विवाद बढ़ने पर अक्षय कुमार के परिवार के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


पादरी अक्षय कुमार की पत्नी कविता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि हमलावर ने भारती व्यापारी नाम की महिला पर गर्म करी फेंक दी। इससे वह जल गई। उसे बेलागावी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य महिला महादेवी जोगी पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। कविता का कहना है कि परिवार धर्मांतरण नहीं करा रहा था, बल्कि हर साल क्रिसमस के बाद होने वाली प्रार्थना कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed