फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Objections to the marriage of a young man in Mangalore, accused of hurting Hindu sentiments

कर्नाटक: तुलुना में शादी समारोह में विवाद, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 08 Jan 2022 09:25 PM IST
विशाल तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Sat, 08 Jan 2022 09:25 PM IST
सार

शिकायत के अनुसार, आरोपी अपने दोस्तों के साथ इस तरह नाचा, जिससे ‘कोरगज्जा’ का अपमान हुआ। दूल्हे ने डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Karnataka: Objections to the marriage of a young man in Mangalore, accused of hurting Hindu sentiments
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में एक शाादी समारोह के दौरान हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में दूल्हे और दुल्हन के परिजनों पर मामला दर्ज किया गया है। बंटवाल तालुक के वीतला पादनुरु गांव के निवासी चेतन की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में कहा गया कि तुलुनाडु क्षेत्र में आयोजित शादी में दूल्हे ने एक हिंदू उपदेवता ‘कोरगज्जा’ की तरह परिधान पहने थे। शिकायत में कहा गया कि मान्जेश्वर के पास उप्पल के निवासी बासित ने बंटवाल तालुक के कोलनाडु गांव के सलेथुर में अजीज के घर पर गुरुवार रात आयोजित विवाह समारोह में उपदेवता ‘कोरगज्जा’ की तरह वेशभूषा धारण की थी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी अपने दोस्तों के साथ इस तरह नाचा, जिससे ‘कोरगज्जा’ का अपमान हुआ। दूल्हे ने डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव शिवानंद मेंडन ने एक बयान में कहा कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पूर्व महापौर और दक्षिण कन्नड़ जिला मुस्लिम संघ के अध्यक्ष के. अशरफ ने भी बासित और परिवार के अन्य सदस्यों के आचरण की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बर्ताव मुस्लिमों की शादी में अपनाए जाने वाले नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि देवता की वेशभूषा पहनकर दूल्हे ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील एक इलाके में एक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed