फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Mangaluru Police arrested 38 Srilankans who were staying in the city illegally

कर्नाटक: मंगलूरू पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 38 श्रीलंकाई लोगों को गिरफ्तार किया

Fri, 11 Jun 2021 03:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिक मार्च के मध्य में तमिलनाडु पहुंचे थे। इसके बाद बंगलूरू और फिर मंगलूरू आए। पुलिस ने इनकी मदद करने वाले 6-7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Karnataka: Mangaluru Police arrested 38 Srilankans who were staying in the city illegally
पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिकों को लेकर जाते मंगलूरू पुलिस के कर्मचारी। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने श्रीलंका के 38 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी करीब दो महीने से अवैध रूप से शहर में रह रहे थे। स्थानीय पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिकों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी मार्च के मध्य में तमिलनाडु पहुंचे थे। इसके बाद बंगलूरू और फिर मंगलूरू आए। हमने उनकी मदद करने वाले छह-सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये गिरफ्तारियां खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारियों के आधार पर की गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग 17 मार्च को नाव के जरिए तमिलनाडु में तूतुकुड़ी पहुंचे थे। इन्हें यहां से समुद्री मार्ग से कनाडा ले जाए जाने की योजना थी। लेकिन, विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में निगरानी सख्त हुई तो इन्हें कर्नाटक में पहले बंगलूर और फिर मंगलूरू भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
इन लोगों ने कनाडा जाने के लिए एजेंट को कथित तौर पर 10 लाख श्रीलंकाई रुपये दिए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि ये लोग करीब दो महीने से शहर में रह रहे थे और मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा भी हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं समेत विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed