{"_id":"62ee54239631a52a6c4a6c26","slug":"karnataka-home-minister-araga-jnanendra-says-locals-involved-in-murder-of-bjp-yuva-morcha-activist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: BJYM नेता हत्याकांड में कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा बयान, बोले- हत्या में स्थानीय लोग शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: BJYM नेता हत्याकांड में कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा बयान, बोले- हत्या में स्थानीय लोग शामिल
Sat, 06 Aug 2022 05:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 06 Aug 2022 05:14 PM IST
सार
कर्नाटक के गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि सूचना के अनुसार प्रवीण हत्याकांड में शामिल लोग मंगलुरु (दक्षिण कन्नड़) जिले की सीमा के स्थानीय लोग हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि और वे किस संगठन से संबंधित हैं, इन सभी कोणों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या के मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा कि इस हत्या में स्थानीय लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
घटना में शामिल स्थानीय लोग
कर्नाटक के गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि सूचना के अनुसार प्रवीण हत्याकांड में शामिल लोग मंगलुरु (दक्षिण कन्नड़) जिले की सीमा के स्थानीय लोग हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि और वे किस संगठन से संबंधित हैं, इन सभी कोणों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दरअसल, पुलिस को पहले हत्या से पड़ोसी राज्य केरल का संबंध होने का संदेह था। इसी क्रम में पुलिस ने पड़ोसी राज्य में जांच के लिए टीमें भेजी थीं और वहां की पुलिस के संपर्क में थीं। पुलिस के मुताबिक, जिस जगह पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई थी वो सीमा के नजदीक थी।
विज्ञापन
बता दें, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने 26 जुलाई की रात को हत्या कर दी थी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। जानकारी के मुताबिक नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस तरह से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद राज्य में बवाल मचा हुआ है। इसको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने प्रवीण हत्याकांड मामले को NIA को सौंपने का फैसला किया है। इससे पहले दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव नेट्टारू की हत्या का मामले ने राज्य में बवाल मचा रखा है। नेट्टारू की बेल्लारे क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। हिंदू संगठनों ने हत्या में पीएफआई और एसडीपीआई का हाथ होने का शक जताया था।
प्रहलाद जोशी ने लगाया था आरोप
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आरोप लगाया था कि केरल सरकार पीएफआई और एसडीपीआई जैसे संगठनों को बढ़ावा दे रही है। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस इन्हें प्रोत्साहित कर रही है। हमारी राज्य सरकार इन्हें काबू में करेगी दोषियों पर कार्रवाई होगी। जोशी ने कहा था कि आरंभिक रिपोर्ट व कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हत्या के पीछे पीएफआई व एसडीपीआई का हाथ है।
हत्या का उदयपुर कनेक्शन
एक मीडिया रिपोर्ट में नेता भाजपा नेता नेट्टारू की हत्या का उदयपुर कनेक्शन होने का भी दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि नेट्टारू ने उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में 29 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। इसमें एक फोटो भी साझा किया गया था। इसमें कहा गया था कि सिर्फ राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने के कारण एक टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई।