फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka govt withdraws request for special trains workers desperate to leave

कर्नाटक से प्रवासियों की वापसी हुई मुश्किल, सरकार ने विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध लिया वापस

Wed, 06 May 2020 11:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 06 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Karnataka govt withdraws request for special trains workers desperate to leave
रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रमिक - फोटो : amar ujala

कर्नाटक से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी अब मुश्किल होने वाली है। कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध अब वापस ले लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिल्डरों ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात कर मजदूरों के घर लौटने के बाद निर्माण क्षेत्र के सामने आने वाले संकट के बारे में बताया। कहा जा रहा है कि इसी वजह से राज्य सरकार ने विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध अब वापस ले लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रवासी मजदूरों के लिए नोडल अधिकारी एवं राजस्व विभाग में प्रधान सचिव एन मंजूनाथ प्रसाद ने दक्षिण पश्चिम रेलवे से बुधवार को छोड़ कर पांच दिन के लिए हर रोज दो स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार चाहती थी कि बिहार के दानापुर के लिए हर रोज तीन ट्रेनें चलाई जाएं। प्रसाद ने अब पत्र लिख कर कहा कि विशेष ट्रेनों की जरूरत नहीं है। कर्नाटक में अभी भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर मौजूद हैं और वो सभी घर लौटना चाहते हैं।  


इस बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि उन्होंने प्रवासी श्रमिकों से रुकने की अपील की थी, क्योंकि राज्य में निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण इन प्रवासी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का खतरा पैदा हो गया है। काम नहीं मिलने के कारण इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने अपने गृह राज्यों के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed