फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Govt Formation: Not Clear CM Face after four days, DK Shivakumar can meet Sonia Gandhi Today

Karnataka: चार दिन बाद भी कर्नाटक को नहीं मिला CM, कांग्रेस में असमंजस बढ़ा, सोनिया से आज मिल सकते हैं डीके

Wed, 17 May 2023 05:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 17 May 2023 05:51 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Govt Formation: Not Clear CM Face after four days, DK Shivakumar can meet Sonia Gandhi Today
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकी है। पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया व डीके शिवकुमार के बीच शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस खड़ा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर नेताओं की दिनभर चली बैठकें बेनतीजा रहीं, अब बुधवार को फिर से बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


सोमवार को पेट में तकलीफ बताकर दिल्ली नहीं आने वाले शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे। खरगे से करीब आधे घंटे की मुलाकात में उन्होंने बतौर सीएम न सिर्फ सिद्धरमैया का नाम खारिज कर दिया, बल्कि उपमुख्यमंत्री बनने या सीएम पद साझा करने के प्रस्ताव भी ठुकरा दिए। सूत्राें के मुताबिक, उन्होंने खुद को सीएम पद का स्वाभाविक हकदार बताया। कहा, अन्यथा सामान्य विधायक रहना पसंद करूंगा।
विज्ञापन


खरगे से मिलने के बाद शिवकुमार ने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले बंगलूरू में कहा, पार्टी मेरे लिए मां है और मां अपने बेटे को सबकुछ देती है। पार्टी चाहे तो मुझे जिम्मेदारी दे सकती है। हम संयुक्त परिवार हैं, मैं किसी को बांटना नहीं चाहता। मैं जिम्मेदार व्यक्ति हूं। पार्टी का जो भी फैसला हो, न तो पीठ में छुरा घोपूंगा, न ब्लैकमेल करूंगा और न ही पार्टी छोड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मेरी मां... मैंने इसे बनाया है
अगर कोई चैनल रिपोर्ट कर रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, तो मैं उसके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करूंगा। कुछ रिपोर्ट कर रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे दूंगा, ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी मेरी मां है। मैंने इसे बनाया है। मेरा आलाकमान है, मेरी पार्टी है और हमारे 135 विधायक हैं। -डीके शिवकुमार

खरगे से दो बार मिले सिद्धरमैया
शाम को खरगे के आवास से शिवकुमार के निकलने के तुरंत बाद सिद्धरमैया वहां पहुंचे। करीब एक घंटे उन्होंने खरगे से  चर्चा की। दिन में भी बेटे यतींद्र के साथ सिद्धरमैया ने खरगे से मुलाकात की थी। उनके साथ कुछ विधायक भी थे। राहुल भी खरगे के आवास पर पहुंचे थे। दोनों में करीब एक घंटे बात हुई।

तीसरे दावेदार की भी एंट्री : परमेश्वर ने कहा- जिम्मेदारी लेने को तैयार
सीएम पद की होड़ में तीसरे दावेदार की भी एंट्री हो गई है। वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर ने कहा, आलाकमान चाहे, तो मैं दायित्व लेने के लिए तैयार हूं। पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर ने कहा, दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। आलाकमान को पार्टी के प्रति मेरी सेवाओं का पता है। मैं 50 विधायकों का अलग गुट बना सकता हूं, पर अनुशासित सिपाही होने के कारण ऐसा नहीं करूंगा।


सोनिया से आज मिल सकते हैं डीके 
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि नए सीएम को लेकर बुधवार सुबह एक और बैठक होगी। इसमें सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। उनकी शिवकुमार से भी मुलाकात संभव है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया के प्रस्ताव पर डीके राजी हो सकते हैं। हालांकि, प्रस्ताव के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कर्नाटक को लेकर एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed