फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah Government to Reinstate Wrongly Canceled BPL Cards Assures DK Shivakumar

Karnataka: 'सिद्धारमैया सरकार गलत तरीके से रद्द किए गए BPL कार्ड को फिर से करेगी बहाल', डीके शिवकुमार का एलान

Thu, 21 Nov 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

शिवकुमार से जब यह पूछा गया कि बीपीएल कार्ड रद्द करने के दौरान भौतिक क्यों नहीं सत्यापान नहीं किया गया, तब उन्होंने कहा कि त्रुटियों को सुधारने के लिए सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
Siddaramaiah Government to Reinstate Wrongly Canceled BPL Cards Assures DK Shivakumar
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि राज्य सरकार गलत तरीके से रद्द किए गए बीपीएल कार्ड फिर से जारी करेगी। मीडियो एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने बीपीएल परिवारों के लिए कुछ मानक स्थापित किए और उनकी सरकार उसी के आधार पर काम कर रही है। अगर गलती से पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड रद्द हो गए हैं तो उसे फिर से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


गलत तरीके से रद्द किए गए बीपीएल कार्ड को फिर से जारी करेगी राज्य सरकार
एजेंसी से बात करते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "केंद्र ने बीपीएल परिवारों के लिए कुछ मानक स्थापित किए हैं और हमारी सरकार उसी के आधार पर काम कर रही है। अगर पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड रद्द हो गए हैं तो उसे फिर से जारी किया जाएगा।कुछ क्षेत्रों में इसे लेकर विरोध है और हम इसका समाधान करेंगे। अयोग्य लाभार्थियों को हटाने की समीक्षा जारी है।"
विज्ञापन


शिवकुमार से जब यह पूछा गया कि बीपीएल कार्ड रद्द करने के दौरान भौतिक क्यों नहीं सत्यापान नहीं किया गया, तब उन्होंने कहा, "त्रुटियों को सुधारने के लिए सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्री को निर्देश दिया है। हम सभी विधायकों को रद्द किए गए कार्ड की सूची भेजेंगे। गारंटी कार्यान्वयन समिति को घरों का दौरा करने और बीपीएल कार्ड रद्द करने में किसी भी गलती को हल करने का काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे पर क्या बोले शिवकुमार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे पर शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा नंदिनी दूध के लॉन्च से संबंधित था और इसका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा, "मुख्यमंत्री नंदिनी दूध के लॉन्च के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहे हैं। मेरा भी इसमें शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन मैं मछुआरा दिवस समारोह के लिए मुर्डेश्वर जाने वाला हूं। नंदिनी ब्रांड के विस्तार से किसानों को लाभ होगा। यह दौरा केवल विकास से संबंधित है, इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।"

नक्सल नेता के एनकाउंटर को लेकर पूछे गए सवाल पर भी शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, गृह मंत्री नक्सली नेता विक्रम गौड़ा के एनकाउंटर के खिलाफ वाम दलों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करेंगे। 


हर कार्ड पात्र: मुनियप्पा
वहीं कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि कोई भी कार्ड (बीपीएल और एपीएल) रद्द नहीं किया जाएगा। हर कार्ड पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed