फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government slashes fuel prices by Rs 2

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल दो रुपये प्रति लीटर सस्ता, सीएम ने किया एलान

Mon, 17 Sep 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 17 Sep 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Karnataka government slashes fuel prices by Rs 2
Petrol-diesel

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राजस्थान, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती किये जाने के बाद कुमारस्वामी सरकार पर बढ़ रहे दबाव के बीच यह घोषणा की गई।
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने तेल पर करों में दो रुपये प्रति लीटर, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रुपये प्रति लीटर तक की कटौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस गठबंधन सरकार ने आज फैसला किया है कि पेट्रोल-डीजल, दोनों की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जाएगी।’’ 

गौरतलब है कि 16 अगस्त से तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। तेल की कीमतें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, जबकि अंडमान-निकोबार में सबसे कम है।

(इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed