फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government decides to appoint Womens on the posts of drivers of garbage collection vehicles at Gram Panchayat level

कर्नाटक: ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर के पदों पर होगी महिलाओं की नियुक्ति 

Fri, 12 Nov 2021 09:46 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमोगा Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

महिला वाहन चालकों की नियुक्ति जिला पंचायत के सीइओ द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा महिलाओं को जिला स्तर के ड्राइविंग स्कूलों में वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी ।

विज्ञापन
Karnataka government decides to appoint Womens on the posts of drivers of garbage collection vehicles at Gram Panchayat level
कर्नाटक सरकार ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस इश्वरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने महिला सशक्तिकरण और कार्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नया कदम बढ़ाया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर के पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। यह फैसला कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने लिया है। यह विशेष पहल राज्य के आरडीपीआर विभाग द्वारा स्वच्छ संकीर्ण कार्यक्रम के तहत की गई है। इसमें अब कचरा उठाने वाली गाड़ियों को महिलाएं चलाएंगी। 

विज्ञापन


राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस इश्वरप्पा ने कहा कि यह विशेष पहल राज्य के आरडीपीआर विभाग द्वारा स्वच्छ संकीर्ण कार्यक्रम के तहत की गई है। कचरा उठाने वाले वाहनों को चलाने के लिए काम महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। राज्य में करीब 6 हजार ग्राम पंचायते हैं। शुरुआत में इस पहल को शिवमोगा, चित्रदुर्ग, हावेरी और रायचूर जिलों में शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत हर पंचायत में 30 वाहन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


इश्वरप्पा ने बताया कि इन महिला वाहन चालकों की नियुक्ति जिला पंचायत के सीइओ द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा महिलाओं को जिला स्तर के ड्राइविंग स्कूलों में वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed