फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Farmer Who Self-Immolated Outside Mandya DC Office Dies; Was Waiting for Land Compensation

कर्नाटक: मांड्या जिला आयुक्त ऑफिस के सामने आत्मदाह करने वाले किसान की मौत, मुआवजा न मिलने से था परेशान

Wed, 05 Nov 2025 11:48 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 05 Nov 2025 11:48 AM IST
सार

कर्नाटक के मांड्या में मुआवजा न मिलने से आत्मदाह करने वाले 55 वर्षीय किसान की बेंगलुरु में मौत हो गई। मामला भूमि अधिग्रहण विवाद से जुड़ा है।

विज्ञापन
Karnataka: Farmer Who Self-Immolated Outside Mandya DC Office Dies; Was Waiting for Land Compensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मांड्या जिले में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने से नाराज एक किसान ने आत्मदाह कर लिया। मूदानहल्ली गांव के रहने वाले 55 वर्षीय एम. डी. मंजेगोड़ा ने मंगलवार को जिला आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित कावेरी पार्क में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और उन्हें मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंजेगोड़ा कई वर्षों से अपनी जमीन के अधिग्रहण मुआवजे का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही वैकल्पिक जमीन आवंटित की गई। मांड्या पुलिस ने बताया कि अब तक परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा हमें अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed