फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Elections, PM Narendra Modi to address election rally in Mulki on May 3

Karnataka Elections: आज मुल्की में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

Wed, 03 May 2023 06:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्की Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 May 2023 06:21 AM IST
सार

पीएम मोदी दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कार्यक्रम में सभी बूथों से पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Karnataka Elections, PM Narendra Modi to address election rally in Mulki on May 3
PM Modi Karnataka Rally - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर पीएम मोदी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 9.30 बजे दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के कोलनाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी की जनसभा में  2.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद
पीएम मोदी दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कार्यक्रम में सभी बूथों से पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुदर्शन मूडबिद्री ने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में उम्मीद है कि लगभग 2.5 लाख लोग हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी को परोसे जाएंगे स्थानीय व्यंजन
अधिवेशन के लिए जगह और मंच तैयार कर लिया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मंच पर काम पूरा कर लिया गया है और मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 'उप्पीट्टू', 'अवलक्की', 'मूड', 'नीरूडोज' और तट के अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्की के बाद कित्तूर में एक रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के आगमन के लिए तीन हेलीपैड की व्यवस्था की गई है। वह मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल के लिए एक हेलिकॉप्टर लेंगे। सुदर्शन ने कहा कि पीएम मोदी यहां के बाद मंगलुरु से अंकोला के लिए रवाना होंगे और बाद में कित्तूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed