कर्नाटक चुनाव: चोकसी के वकील का टिकट कटा, बादामी सीट से भी लड़ेंगे सीएम सिद्धारमैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी व अंतिम सूची जारी कर दी है। विवाद के बाद पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील एचएस चंद्रमौली का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह मडीकेरी सीट से केपी चंद्रकला को प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दूसरी सीट को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। अब वह चामुंडेश्वरी के अलावा बादामी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 15 अप्रैल को एक साथ 218 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। छह सीटों पर घोषणा नहीं की गई थी। अब इन सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है। पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार भी बदले हैं। हाल ही में एक पब में बेटे द्वारा की गई मारपीट को लेकर विवादों में घिरे विधायक एनए हैरिस का टिकट बरकरार रखा गया है। उनका बेटा मोहम्मद नालापाड इस समय जेल में बंद है। बादामी सीट से मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 24 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह चामुंडेश्वरी सीट से पहले ही नामांकन कर चुके हैं।
चोकसी के वकील का टिकट कटा, सिद्दारमैया की सीट में बदलाव
15 मई को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहले 15 अप्रैल को 218 प्रत्याशियों की सूची जारी कर छह सीटें रोक ली थीं लेकिन रविवार को जारी सूची में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। इसमें छह सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। बादामी सीट पर पहले डॉ देवराज पाटिल को टिकट दिया गया था लेकिन अब इस सीट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 24 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि वे पहले ही चामुंडेश्वरी सीट से नामांकन कर चुके हैं।
कांग्रेस की अंतिम सूची में छह सीटों पर बदले गए प्रत्याशी
दूसरी महत्वपूर्ण सीट माडीकेरी है जिस पर मेहुल चोकसी के लिए वकील रहे चंद्रमौली का टिकट काटकर केपी चंद्रकला को दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला प्रत्याशी कई आड़ में किए गए भाजपा के सियासी प्रहार के चलते लिया गया है। इसके अलावा जगलूर से ए एल पुष्पा की जगह निवर्तमान विधायक एच पी राजेश को टिकट दिया गया जबकि तिप्तूर में बी ननजामरी की जगह निवर्तमान विधायक के शादाक्षरी, मल्लेश्वरम से मंत्री एमआर सीताराम की जगह केंगल श्रीपदा रेनु, और पद्मनाभ नगर से बी गुरुप्पा नायडू की जगह एम श्रीनिवास को टिकट दिया गया।