फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Elections 2018: Raichur man gets PM Modi's face tattooed on back

कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने भाषण छोड़ अपने फैन से की शर्ट पहनने की रिक्वेस्ट

Sun, 06 May 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sun, 06 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Elections 2018: Raichur man gets PM Modi's face tattooed on back

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में रायचूर की रैली के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात अपने एक बड़े फैन से हुई। इस शख्स ने अपने पूरे शरीर पर मोदी का टैटू बनवा रखा था। रैली के दौरान भीड़ में खड़े इस शख्स पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने बीच में ही अपना भाषण रोककर उसे शर्ट पहनने की हिदायत थी।

विज्ञापन


विज्ञापन



पीएम मोदी ने कहा, 'आपके प्यार के लिए आभारी हूं, आपने पूरे शरीर को ऐसे कर दिया है लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि सभा में ध्यान दीजिए और शर्ट पहन लीजिए। उन्होंने कहा कि नौजवानों से प्रार्थना रहेगी कि अपने शरीर को इतना कष्ट नहीं दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की इस अपील के बाद भीड़ में खड़े शख्स ने तुंरत शर्ट पहली ली। इस बीच रैली में मौजूद लोग उत्साहित हो उठे और जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। रैली के बाद टैटू बनवाने वाले बसवराज ने बताया कि उसने 15 घंटे की मेहनत के बाद पीएम मोदी का टैटू अपने बदन पर बनवाया है।


प्रधानमंत्री के फैन बसवराज ने कहा कि पिछले 4 साल में पीएम शानदार काम कर रहे हैं, इसीलिए मैंने यह टैटू बनवाया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने मेरा जिक्र किया इससे मैं काफी उत्साहित हूं और मैं भी चुनाव जीतने में बीजेपी की मदद करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed