{"_id":"64575203196417f105045143","slug":"karnataka-election-who-will-take-his-guarantee-himanta-biswa-sarma-lashed-out-at-rahul-in-election-rally-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Election: 'उनकी गारंटी कौन लेगा?' चुनावी रैली में राहुल गांधी पर जमकर बरसे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Election: 'उनकी गारंटी कौन लेगा?' चुनावी रैली में राहुल गांधी पर जमकर बरसे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा
Sun, 07 May 2023 01:01 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 07 May 2023 01:01 PM IST
सार
सरमा ने कहा की अमेठी के लोग अभी भी सोच रहे हैं कि कैसे उन्होंने लगभग पूरे इतिहास में एक परिवार को चुना, और वो एक बार हारे और वहां से निकल गए।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपने रैलियों के दौरान जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए जमकर कांग्रेस को अपने निशाने पर ले रही है। जहां बेलगावी में अपनी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबलि और सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया था, तो अब असम के मुख्यमंत्री मंगलुरु में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर बरसे।
राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा कर्नाटक के मंगलुरु में रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना निशाना साधा है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक के लोगों की गारंटी दे रहे हैं, लेकिन उनकी गारंटी कौन लेगा?
सरमा ने कहा की अमेठी के लोग अभी भी सोच रहे हैं कि कैसे उन्होंने लगभग पूरे इतिहास में एक परिवार को चुना, और वो एक बार हारे और वहां से निकल गए। अब वे पिछले पांच साल से अमेठी नहीं गए हैं। उन्होंने जनता से पूछा- क्या आप उस व्यक्ति की गारंटी ले सकते हैं जो अपनी गारंटी नहीं ले सकता है।
विज्ञापन
राहुल को लेकर सोनिया गांधी भी चिंतित
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को नागरिक और एक इंसान बनाने में सोनिया गांधी को अकेले 20 साल लग गए और अब ये व्यक्ति आकर कर्नाटक के लोगों की गारंटी दे रहा है। वह एक जगह कुछ और बोलता है तो वहीं दूसरी जगह जाकर कुछ और। हालांकि, उनकी मां (सोनिया गांधी) भी उन्हें लेकर अब चिंतित रहती है।
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी किया जाएगा।

#WATCH | "Rahul Gandhi is giving guarantee to the people of Karnataka, but who will take the guarantee of Rahul Gandhi...Sonia Gandhi has been fighting alone for the last 20 years to make Rahul Gandhi stand, now this person (Rahul Gandhi) comes and gives guarantee to the people… pic.twitter.com/EZvdck8vvB
— ANI (@ANI) May 7, 2023
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी किया जाएगा।