फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election update: CM Bommai mocked Priyanka gandhi's 'Na Nayaki' campaign

Karnataka: सीएम बोम्मई ने कांग्रेस के 'ना नायकी' अभियान का उड़ाया मजाक, प्रियंका ने किया पलटवार

Mon, 16 Jan 2023 08:03 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 16 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ कोई महिला रैली नहीं कर रही है इसलिए उनको खुद 'ना नायकी' अभियान की घोषणा करनी पड़ी। कर्नाटक की महिलाएं उनके आह्वान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
karnataka election update: CM Bommai mocked Priyanka gandhi's 'Na Nayaki' campaign
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज ही चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को हुबली में प्रियंका गांधी वाड्रा के 'ना नायकी' अभियान का मजाक उड़ाया। बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस महासचिव की ऐसी स्थिति हो गई है उन्हें खुद घोषणा करनी पड़ रही है कि वह एक नेता हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ कोई महिला रैली नहीं कर रही है इसलिए उनको खुद 'ना नायकी' अभियान की घोषणा करनी पड़ी। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की महिलाएं उनके आह्वान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। बोम्मई ने कहा, 'प्रियंका को आने दीजिए। बहुत से लोग बेंगलुरु आते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। कार्यक्रम ठीक से हो, लेकिन एक बात जो मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनके अभियान का शीर्षक 'ना नायकी' क्यों है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


बोम्मई यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'आज लोगों को प्रियंका गांधी की फोटो लगाकर 'ना नायकी' कहना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद को महिला नेता घोषित करना पड़ रहा है।'

कांग्रेस ने आगामी  चुनावों में सत्ता में आने पर महिला केंद्रित बजट पेश करने की घोषणा की है। इस प्रस्ताव पर बोम्मई ने कहा कि पार्टी को इसके लिए कभी मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेता जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए वे हर तरह का आश्वासन दे रहे हैं।'

सोमवार को हुबली के पैलेस ग्राउंड्स में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने एक सम्मेलन आयोजित किया है। इस सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाग लेने वाली हैं।

कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस दोनों चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुट चुके हैं। दूसरी ओर तीसरा अहम दल जेडीएस भी खुद के दम पर राज्य में सत्ता में आने के दावे ठोक रहा है।

क्या बीजेपी सरकार में आपके जीवन में कुछ बदलाव आया: प्रियंका 
बेंगलुरु में आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा, 'मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी सरकार में आपका जीवन बेहतर हुआ है? क्या आपके जीवन में कुछ बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखें और अपने जीवन का मूल्यांकन करें।' 

आगे प्रियंका ने बोम्मई सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर घेरा। उन्होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रियंका ने पीएसआई घोटाले का जिक्र करते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, 'आप अपने बच्चों को शिक्षा देते हैं और आपको सत्ता में बैठे राजनेताओं से यह मिलता है।'

कांग्रेस सत्ता में आने पर प्रत्येक गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देगी 
प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस, कर्नाटक में सत्ता में आने पर हर घर में एक गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देगी। यह घोषणा बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) "ना नायकी" कार्यक्रम में की गई।

केपीसीसी ने कहा कि 'गृह लक्ष्मी' योजना 1.5 करोड़ गृहिणियों को लाभान्वित करेगी। इससे पहले भी पार्टी राज्य में सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त देने का वादा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed