रेड्डी बंधुओं को विधानसभा पहुंचाने का प्रयास कर्नाटक के लोगों का अपमान: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कर्नाटक राज्य के लोगों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी उन लोगों को विधानसभा में लेकर आ रहे हैं जिन्होंने राज्य को लूटा है। राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए बुधवार को ट्वीट किया। ट्वीट में राहुल ने लिखा है- येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं ने सत्ता में रहते हुए कर्नाटक को लूटा है। हमारी सरकार उन्हें न्याय के दायरे में लाई। अब मोदी उनमें से 8 को जेल से निकालकर विधान सभा भेजना चाहते हैं। यह कर्नाटक के हर एक ईमानदार नागरिक और उसके भावना का अपमान है।
येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह रेड्डी बंधुओं, सोमा शक्षेरा रेड्डी और करुणाकरण के जरिए राज्य में चुनाव लड़ेगी। इन दोनों पर विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा पर पांच और दोषी उम्मीदवारों को टिकट देने का आरोप लगाया है। राज्य में 12 मई को चुनाव और 15 मई को मतगणना होनी है।
बता दें कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार सिद्धारमैया द्वारा दो जगहों से चुनाव लड़ने पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि उन्हें हार का डर है इसलिए वह दो जगहों से लड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा 'बादामी से श्रीरामुलू के चुनाव लड़ने से सिद्धारमैया परेशान हैं और यहां उन्हें निश्चित तौर पर हार का सामना करना पड़ेगा।' वहीं ध्रुवीकरण की बात पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'कर्नाटक में सिर्फ एक ही तरह का ध्रुवीकरण हो रहा है और जिसमें एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी तरफ राज्य की 6.5 करोड़ जनता।'
When in power, Yeddyurappa and Reddy Brothers looted Karnataka. Our Govt. brought them to justice.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2018
Now Mr Modi is trying to take 8 of them from jail, into the Vidhan Sabha.
This is an insult to every honest citizen, to Karnataka and to the spirit of Basavanna.