फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election news update Rs 1 crore cash seized from auto in Bengaluru two accused arrested

Karnataka Election: बेंगलुरु में आचार-संहिता लागू होने के बावजूद आरोपी नहीं आ रहे बाज, एक करोड़ की नकदी जब्त

Fri, 14 Apr 2023 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:13 AM IST
सार

आरोपी ऑटो रिक्शा में रखे एक करोड़ की अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक के दोनों एचडी पार्क में कॉलिंगाराल बस स्टैंड के पास एक ऑटो से आ रहे थे।

विज्ञापन
Karnataka Election news update Rs 1 crore cash seized from auto in Bengaluru two accused arrested
जब्त की गई नकदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद चुनाव आयोग लगातार अवैध धन और अन्य गतिविधियों पर अपनी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में, एसजे पार्क थाना पुलिस ने एक ऑटो से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन


तलाशी करने पर मिले एक करोड़ रुपये
दोनों आरोपियों की पहचान सुरेश और प्रवीण के रूप में हुई है। आरोपी ऑटो रिक्शा में रखे एक करोड़ की अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक के दोनों एचडी पार्क में कॉलिंगाराल बस स्टैंड के पास एक ऑटो से आ रहे थे। तभी चेक पोस्ट के पास पुलिस ने शक होने पर उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी लेने पर ऑटो से एक करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


दस्तावेज न होने पर नकदी जब्त
पुलिस ने नकदी से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा तो दोनों बातें बनाने लगे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। इसलिए दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने धनराशि जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में लागू है आचार-संहिता
कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है। इसमें उचित दस्तावेजों के बिना बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने की अनुमति नहीं है। तब भी लाखों-करोड़ों की नकदी बरामद की जा रही है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed