फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 news updates congress file fir against bjp leader amit shah

Karnataka: अमित शाह के दंगे वाले बयान पर कांग्रेस ने कराई एफआईआर, शिवकुमार बोले- वो ऐसा कैसे बोल सकते हैं?

Thu, 27 Apr 2023 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Apr 2023 02:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
karnataka election 2023 news updates congress file fir against bjp leader amit shah
अमित शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में  दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर
कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार गुरुवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि 'केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस त्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।'
 

क्या कहा था अमित शाह ने
बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि 'अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य का विकास 'रिवर्स गियर' में होगा। वंशवाद की राजनीति चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा।'

बासवराज बोम्मई ने दी ये प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी के कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई काफी उत्साह में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हर शब्द भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। मुझे यकीन है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा मेहनत करेंगे और भाजपा को कर्नाटक में फिर से सत्ता में लाएंगे। कांग्रेस द्वारा अमित शाह के खिलाफ एफआईआर कराने पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि यह सब राजनीतिक दांवपेच हैं, शिकायत में कुछ भी नहीं है। 


एचडी देवेगौड़ा बोले- देखिए कैसे कर्नाटक में हालात बदलते हैं
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी  देवेगौड़ा से जब चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'किसी के चुनावी आकलन पर वह टिप्पणी नहीं करेंगे। यह उनका आकलन हो सकता है और उन्हें इसका आनंद लेना चाहिए, जब तक लोग अपना जनादेश ना दे दें। तब तक इंतजार करिए और देखिए कि कर्नाटक में किस तरह से चीजें बदलती हैं।'

बता दें कि मतदान से पहले जेडीएस को बड़ा झटका लगा है। जेडीएस के नेताओं नारायण गौड़ा और प्रभाकर रेड्डी ने आज बेंगलुरु में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed