फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 Congress poll promise to ban Bajrang Dal insult to Lord Hanuman BJP

कर्नाटक चुनाव: भाजपा बोली- बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा भगवान हनुमान का अपमान, कांग्रेस को जवाब देगी जनता

Tue, 02 May 2023 06:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 May 2023 06:35 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस ने कर्नाटक की पवित्र भूमि में ऐसा वादा किया है। हनुमान जी कर्नाटक के गौरवशाली देव हैं, कर्नाटक की भूमि हनुमान जी की भूमि है। कांग्रेस ने हमारे देवता का अपमान किया है।"

विज्ञापन
karnataka election 2023 Congress poll promise to ban Bajrang Dal insult to Lord Hanuman BJP
संबित पात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए आठ दिन बाद मतदान होना है। इससे पहले सियासी दलों के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि जनता मतदान में कांग्रेस को करारा जवाब देगी। भगवा पार्टी ने इसे भगवान हनुमान का 'अपमान' बताया है। 

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कांग्रेस का वादा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को 'बचाने' का प्रयास है। पात्रा ने कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, यह दुस्साहसी और तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। यह कांग्रेस का भगवान हनुमान का अपमान कर पीएफआई को बचाने का प्रयास है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रा ने कहा कि कर्नाटक भगवान हनुमान की भूमि है और कांग्रेस ने हमारे भगवान का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कर्नाटक की पवित्र भूमि में ऐसा वादा किया है। हनुमान जी कर्नाटक के गौरवशाली देव हैं, कर्नाटक की भूमि हनुमान जी की भूमि है। कांग्रेस ने हमारे देवता का अपमान किया है।" पात्रा ने कहा, 'यह दुस्साहस है... कर्नाटक हमारे भगवान हनुमान जी का इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करने जा रहा है।' उन्होंने कहा कि राज्य के लोग 10 मई को मतदान के लिए कांग्रेस को जवाब देंगे।
 

विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच 'नफरत फैलाने' वाले व्यक्तियों और बजरंग दल व पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने वादा किया कि इस तरह दलों के व्यक्तियों और दलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

कांग्रेस सरकार बनी तो पीएफआई से हटा लेगी प्रतिबंध : शाह
कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने ही ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) को प्रतिबंधित किया। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पीएफआई पर प्रतिबंध हटा देगी। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया पर उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में निशाना साधते हुए शाह ने लोगों से सेवानिवृत्त होने जा रहे एक नेता तथा भविष्य के नेता के बीच फैसला करने को कहा। भाजपा ने सभी को हैरत में डालते हुए अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से ‘आखिरी चुनाव’ लड़ रहे सिद्धरमैया के खिलाफ बंगलूरू से मंत्री वी. सोमना को खड़ा किया है।

देश में सिद्धरमैया सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्ट
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कर्नाटक को अपने केंद्रीय नेतृत्व का एटीएम बना दिया था। सिद्धरमैया ने पांच साल के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, पूरे भारत में सिद्धरमैया सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्ट थी। सिद्धरमैया के अनुसार लिंगायत समुदाय कर्नाटक में भ्रष्टाचार लेकर आया। सिद्धरमैया, आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा, सिद्धरमैया ने भ्रष्टाचार में लिंगायतों के शामिल होने की बात कहकर लिंगायत समुदाय का अपमान किया है। कांग्रेस ने पहले भी लिंगायत नेता एस निजालिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल को (मुख्यमंत्री पद से) हटाकर लिंगायत समुदाय का अपमान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed